प्रीति पटेल ने वामपंथी वकीलों, मानव अधिकार कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना

Priti Patel targets the Left, lawyers and human rights activists
प्रीति पटेल ने वामपंथी वकीलों, मानव अधिकार कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना
प्रीति पटेल ने वामपंथी वकीलों, मानव अधिकार कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना
हाईलाइट
  • प्रीति पटेल ने वामपंथी वकीलों
  • मानव अधिकार कार्यकर्ताओं पर साधा निशाना

लंदन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल ने सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और वामपंथी वकीलों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ये देश की चरमराई शरण प्रणाली में सुधार को रोकने के लिए मानव तस्करी करने वाले गिरोहों के साथ एकजुट हैं।

प्रीति पटेल ने अवैध प्रवासियों पर लगाम कसने के लिए शरण प्रणाली में सुधार की योजनाओं का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की वर्तमान शरण प्रणाली अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक व्यापार को बढ़ावा दे रही है, प्रवासी खुद को गिरोह के हवाले कर देते हैं जो छोटी नौकाओं से इंग्लिश चैनल के जरिए अवैध रूप से प्रवासियों को भेज रहे हैं।

एक बार ब्रिटेन पहुंच जाने पर कमजोर, असुरक्षित प्रवासी 40,000 से अधिक लोगों के बैकलॉग में फंस गए, जो शरण के दावों पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें एक साल से अधिक का समय और ब्रिटिश करदाताओं के वार्षिक 1 अरब पाउंड से अधिक की लागत लग सकती है।

उन्होंने कहा कि दशकों से सरकारों की निष्क्रियता के कारण शरण प्रणाली में सुधार उपेक्षित हालत में था। उन्होंने नैतिक, कानूनी और व्यावहारिक समस्याओं से निपटते हुए एक दृढ़ और न्यायोचित प्रणाली लाने का वादा किया।

प्रीति पटेल ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि जो लोग चरमराई व्यवस्था से लाभ कमाने में माहिर हैं, हमें मानव अधिकारों के बारे में अपने बड़े सिद्धांतों पर लेक्चर देंगे।

गृह सचिव ने कहा, जो चरमराई शरण प्रणाली का बचाव कर रहे हैं - तस्कर, मानव अधिकार कार्यकर्ता, वामपंथी वकील, लेबर पार्टी- वे इन्डिफेन्सबल (बचाव योग्य नहीं) का बचाव कर रहे हैं।

प्रीति ने कहा कि लेबर ने चेतावनी दी थी कि जो बदलाव हो रहा है, उसके कारण कई लोगों को जिंदगी गवांनी होगी लेकिन पहले से ही लोगों की जान जा रही है।

उन्होंने कहा, सिस्टम को सुधारें, अपराधियों पर मुकदमा चलाएं, कमजोर लोगों की रक्षा करें। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से एक दृढ़ और न्यायोचित शरण प्रणाली की तरह दिखना चाहिए, और यही मैं डिलीवर करने का इरादा रखती हूं।

वीएवी/एसजीके

Created On :   5 Oct 2020 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story