पुतिन ने यूक्रेन, लीबिया मामलों पर सुरक्षा परिषद के साथ की चर्चा

By - Bhaskar Hindi |11 July 2020 9:32 AM IST
पुतिन ने यूक्रेन, लीबिया मामलों पर सुरक्षा परिषद के साथ की चर्चा
हाईलाइट
- पुतिन ने यूक्रेन
- लीबिया मामलों पर सुरक्षा परिषद के साथ की चर्चा
मास्को, 11 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सुरक्षा परिषद के साथ ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के जरिए यूक्रेन और लीबिया मामले पर चर्चा की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व में संकट को हल करने में गतिशीलता की कमी के कारणों पर निराशा व्यक्त की गई।
बयान में कहा गया, देश में एक शांतिपूर्ण समझौते के विकल्प की कमी की ओर इशारा करते हुए लीबिया की स्थिति पर बात की गई।
कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए लोगों ने बाल्कन मुद्दे पर भी चर्चा की। इस बारे में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1244 के प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए सभी प्रक्रियाएं करने की जरूरत का जिक्र किया।
Created On :   11 July 2020 3:02 PM IST
Tags
Next Story