रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ दागी 70 मिसाइलें, यूक्रेन के तीन शहरों में छाया अंधेरा, जेलेंस्की ने अमेरिका से फिर मांगी मदद

रूस-यूक्रेन जंग रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, एक साथ दागी 70 मिसाइलें, यूक्रेन के तीन शहरों में छाया अंधेरा, जेलेंस्की ने अमेरिका से फिर मांगी मदद
हाईलाइट
  • नए साल पर रूस की खौफनाक तैयारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 10 महीनों से भीषण युद्ध जारी है। लेकिन दोनों देशों के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस एक बार फिर कीव कब्जाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेन के आधिकारियों के मुताबिक जब से यह युद्ध शुरु हुआ है तब से रूस ने अपने सबसे बड़े हमले को अंजाम देते हुए शुक्रवार को यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। जिसकी वजह से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर कीव में बिजली गुल हो गई। मिसाइल हमले इतने जोरदार थे कि इसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। साथ ही लोग डर के मारे घर-बार को छोड़कर स्टेशनों और राहत शिविरों में जा रहे हैं। जिसके बाद युक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बार फिर से यूरोपीय देशों से मदद मांगी है। 

शाम को अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधते हुए कहा कि रूस के पास अभी भी पर्याप्त हथियार और मिसाइलें हैं।  जिसके बदौलत वह यूक्रेन को नुकसान पहुंचा सकता है। जेलेंस्की ने एक बार फिर से युरोपीय सहयोगियों से कीव को अधिक और बेहतर वायु रक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग की। हालांकि रूसी मीडिया ने यह दावा किया कि यूक्रेन ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में हवाई हमला किया है, जिसके कारण 12 लोगों की जान चली गई है। 

नए साल पर रूस की खौफनाक तैयारी

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्ध में दोबारा वापसी करने के लिए काफी मजबूत है। हालांकि इससे पहले कीव ने आशंका जताई थी कि मॉस्को ने अगले साल की शुरूआत में 24 फरवरी के हुए आक्रमण के लगभग एक साल बाद एक नए ऑल-आउट की योजना बनाई गई है, इसके तहत यूक्रेन के कई क्षेत्रों को मिसाइलों और तोपखाने के जरिए तबाह कर दिया गया था। फिर जेलेंस्की ने कहा कि, " मॉस्को में रॉकेट को पूजने वाले जिस पर भी भरोसा कर रहे हैं, वह अभी भी इस युद्ध में शक्ति के संतुलन को नहीं बदलेगा।"

जिसके बाद यूक्रेन के एक वायू सेना अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन वाले क्षेत्र में रूस ने ध्यान भटकाने के लिए एक विमान भेजा था। हालांकि इसके बाद यूक्रेन के वायु सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमारी सेना ने 76 में 60 रूसी मिसाइलों को मार गिराया था, लेकिन ऊर्जा मंत्री  जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि युक्रेन में तकरीबन नौ बिजली घरों को नुकसान पहुंचाया गया है।   

रूस हमें गुलाम बनाने की कोशिश कर रहा 

उधर, मास्को ने कहा है कि इस हमले का उद्देश्य यूक्रेन की सेना को आत्मसर्मपण करना था। राजधानी कीव में एक रेलवे स्टेशन में शरण लेने के लिए जा रही एक महिला ने मीडिया को बताया कि " वे हमें नष्ट करना चाहते हैं और हमें गुलागम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। हम सहन करेंगे।"
 

Created On :   17 Dec 2022 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story