चिंता के बीच ताजिकिस्तान की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए रूस ने दिए हथियार

Russia gave weapons to strengthen Tajikistans defense capability amid concerns
चिंता के बीच ताजिकिस्तान की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए रूस ने दिए हथियार
अफगानिस्तान चिंता के बीच ताजिकिस्तान की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए रूस ने दिए हथियार
हाईलाइट
  • बाहर के खतरों से ताजिकिस्तान की मदद करना

डिजिटल डेस्क, मास्को । रूस ने हाल ही में ताजिकिस्तान को अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति की है। इसकी सूचना राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की।

पुतिन ने सोमवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ एक बैठक के दौरान कहा, शिपमेंट का उद्देश्य ताजिकिस्तान को बाहर से आने वाले खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में मदद करना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ताजिकिस्तान को रूस का विश्वसनीय और करीबी सहयोगी बताते हुए रूसी राष्ट्रपति ने ताजिक-अफगान सीमाओं पर स्थिति पर चिंता व्यक्त की। रहमोन ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा के क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग करते हैं और वह पुतिन के साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों, विशेष रूप से अफगान समस्या पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   28 Dec 2021 5:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story