रूसी  सेना ने किया यूक्रेन पर हवाई हमला,अस्पताल को बनाया निशाना! एक नवजात की मौत, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया हत्या और आंतक का आरोप 

रूसी  सेना ने किया यूक्रेन पर हवाई हमला,अस्पताल को बनाया निशाना! एक नवजात की मौत, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया हत्या और आंतक का आरोप 
रूस-यूक्रेन युद्ध रूसी  सेना ने किया यूक्रेन पर हवाई हमला,अस्पताल को बनाया निशाना! एक नवजात की मौत, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर लगाया हत्या और आंतक का आरोप 
हाईलाइट
  • जापोरिज्जिया क्षेत्र में यूक्रेन के प्रमुख न्यूक्लियर प्लांट स्थित है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से लगातार जंग चल रही है। रूसी सेना एक के बाद एक यूक्रेन पर हवाई हमले कर रही है और ज्यादा से ज्यादा .युक्रेन में नुकसान पंहुचाने का काम कर रही है। हाल ही में रूस द्वारा किए गए हवाई हमले में एक नवजात शिशु की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज्जिया इलाके में एक मैटरनिटी वार्ड की दो मंजिला बिल्डिंग रूसी हमले में बुरी तरह से क्षतिगस्त हो गई है। इस दौरान रूस के हवाई हमले में नवजात शिशु की मौत हो गई। 

रेस्कयू टीम द्वारा बताया गया  कि यह वार्ड जापोरिज्जिया क्षेत्र के विल्नियास्क शहर में स्थित था।  जिस समय हमला हुआ उस दौरान बिल्डिंग में एक महिला नवजात बच्चे के साथ थी। रेस्कयू टीम ने बच्चे की मां और डॉक्टर को मलबे  से सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन बच्चे की जान चली गई। 

आतंक और हत्या का लगाया आरोप

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस द्वारा किए गए हमले के बाद अपने देश में आतंक और हत्या का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस आतंक और हत्या के दम पर यूक्रेन पर जीत हासिल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाएगा। 

जापोरिज्जिया क्षेत्र में यूक्रेन के प्रमुख न्यूक्लियर प्लांट स्थित है। शायद इसी वजह से यह इलाका रूसी हमलों का केन्द्र रहा है। यूक्रेन के इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट  की माने तो इस इलाके में रात भर हमले होते रहे हैं हालांकि यह क्षेत्र यूक्रेन के कब्जे में है। 

पहले भी कर चुका है रूस इस तरह के हमले 

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में रूसी सेना ने युद्ध के दौरान कई बार उन इलाकों में हमले किया है जहां पर चिकित्सा सुविधाओं को हानि पहुंची है । मारियापोल शहर के एक अस्पताल में मार्च माह में हुए हमले में एक बच्चे सहित तीन लोगों की जान चली गई थी। उस हमले के बाद  रूस ने उस समय यह कहा था कि हमला सुनियोजित था। हाल ही में रूस द्वारा किए गए  हवाई हमले ने इस साल के मार्च में हुए हमले की याद दिला दी है क्योंकि एक बार फिर से उसी तरह का हमला यूक्रेन पर किया गया है।  

Created On :   23 Nov 2022 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story