रूसी फर्म ने पाक को भेजा MI-171 E हेलीकॉप्टर

Russian firm sent MI-171 E civilian helicopter to Pak
रूसी फर्म ने पाक को भेजा MI-171 E हेलीकॉप्टर
रूसी फर्म ने पाक को भेजा MI-171 E हेलीकॉप्टर

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूसी फर्म ने पाकिस्तान को एक MI-171 E असैन्य हेलीकॉप्टर भेजा है। इस साल पाकिस्तान को इस तरह का यह दूसरा हेलीकॉप्टर मिला है जो इस्लामाबाद और मॉस्को के बीच बढ़ते संबंधों के संकेत देता है। मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई है।

MI-171 E, MI-17 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर का असैन्य संस्करण है जो पाकिस्तानी सेना को पहले से सेवाएं दे रहा है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ने दूसरे हेलीकॉप्टर का आर्डर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में रूसी हेलीकॉप्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंद्रेई बोगिनस्की के हवाले से कहा गया है कि उन्हें भरोसा है कि किसी मिशन में तैनात किए जाने पर MI-171 E शानदार सेवाएं देगा, चाहे उसे किसी भी अभियान में लगाया जाए।

Created On :   24 July 2017 12:18 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story