प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 25 मिनट की बात

Ukraines president tweeted and claimed that Russian soldiers were trying to seize the Chernobyl nuclear power plant
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 25 मिनट की बात
धमाकों से दहला यूक्रेन लाइव अपडेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 25 मिनट की बात
हाईलाइट
  • यूक्रेन नहीं माना तो युद्ध जरूर होगा रूस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस संकट के बीच पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। पीएम ने अपने लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो के बीच मतभेद केवल ईमानदार बातचीत से ही सुलझाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। 

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। उधर, विदेश मंत्रालय की तरफ से खबर आ रही है कि जल्द ही यूक्रेन में फंसे भारतीयों को पोलैंड और हंगरी के रस्ते से रेस्क्यू किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीयों से अपील की है कि जहां कही भी है खुद को सुरक्षित रखें साथ ही मंत्रालय ने भारतीयों के लिए  हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर किया दावा कि रूसी सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जब्त  करने की कोशिश में

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा है कि रूसी कब्जे वाले सैनिक चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र को जब्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सैनिक अपनी जान दे रहे हैं ताकि 1986 की त्रासदी दोबारा न हो। यह पूरे यूरोप के खिलाफ युद्ध की घोषणा है। उधर रूस और यूक्रेन जंग के बीच रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन में 70 मिलिट्री टार्गेट नष्ट किए व 11 एयरफील्ड ध्वस्त कर दिया है।

यूक्रेन पर युद्ध को लेकर रूस का संकट और अधिक मंडराता दिखाई पड़ रहा है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यदि यूक्रेन नहीं माना तो युद्ध जरूर होगा। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा यूक्रेन सेना हथियार डाले और घर जाए अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहे है।

  • रूस के लगातार हमलों के बाद यूक्रेन में तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। राजधानी कीव में अफरातफरी का माहौल है। लोग राजधानी छोड़ कर दूसरे शहरों में जाने की कोशिश में है। रूस की सेना से मुकाबले के लिए उड़ा यूक्रेन का सैन्य विमान भी हुआ दुर्घटनाग्रस्त। विमान ने हादसे के वक्त 14 लोग सवार थे।
  • रूसी हमले के बीच यूक्रेन के लोगों ने मेट्रो स्टेशन में शरण लेनी शुरू कर दी है।
  • रूस और यूक्रेन की जंग में पहले ही दिन यूक्रेन को बड़ा नुकसान। पहले ही दिन चालीस जवानों की मौत की खबर। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय से दी गई जानकारी। हमले के बाद यूक्रेन ने रूस से  सभी तरह के राजनायिक संबंध खत्म किए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से हथियार उठाने की अपील भी की। इस बीच हमले में घायल हुए लोगों की तस्वीरें भी वायरल होना शुरू हो गई हैं।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मीडिया को संबोधित हुए कहा कि यूक्रेन रूस के आगे नहीं झुकेगा। 
  • रूसी हमलों के बीच यूक्रेन ने भी बड़ा दावा किया है। यूक्रेन की मीडिया के मुताबिक रूस के पचास सैनिकों को मार गिराया गया है। इस बीच यूरोपियन यूनियन ने भी सख्ती दिखाई है। यूरोपियन यूनियन ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।
  • युद्ध में फंसे यूक्रेन ने भारत से मांगी मदद। यूक्रेन के राजदूत का बयान अपने मैत्रीय संबंधों के तहत भारत के प्रधानमंत्री करें रूस के राष्ट्रपति से बात। दोनों के मजबूत रिश्तों का असर होगा।
  • रूस के मीडिया का बड़ा दावा- यूक्रेन की सेना ने हर अहम मोर्चे को खाली छोड़ा। यूक्रेन की सेना पीछे हट रही है। रूसी मीडिया का दावा यूक्रेन के अंदर तक घुस चुकी है रूस की सेना।

 

  • रूस के सैन्य अभियान के बीच यूक्रेन ने दावा किया है रूस के हमले से सात लोगों की मौत हुई है। इधर रूसी सेना के पश्चिमी यूक्रेन तक पहुंचने की भी खबर है।
  • न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस  राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक भी जारी है। यूएन में भारत ने कहा कि शांति से हल करने का प्रयास करना चाहिए। 
  • समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेत्स्क में गुरुवार तड़के कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद चार सैन्य ट्रक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
  • भारतीय समयानुसार यह बैठक गुरुवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई  है। सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया, अमेरिका ने रूस को रुकने और अपनी सेना को वापस करने का कहा है।  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा  रूस  शांति का एक मौका दें। 
  • इसी बीच यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने कहा कि विशेष फ्लाइट से 182 भारतीय छात्रों को सुबह करीब आठ बजे दिल्ली लाया गया है। 


 

Created On :   24 Feb 2022 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story