श्रीलंका ने 5 वर्षीय पर्यटक वीजा योजना की शुरूआत की

Sri Lanka launches 5-year tourist visa scheme
श्रीलंका ने 5 वर्षीय पर्यटक वीजा योजना की शुरूआत की
मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा श्रीलंका ने 5 वर्षीय पर्यटक वीजा योजना की शुरूआत की
हाईलाइट
  • पर्यटकों के आने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। आर्थिक संकट के बीच पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के प्रयास में श्रीलंका सरकार ने मंगलवार को कहा कि द्वीप राष्ट्र ने मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा की अवधि पांच साल तक कर दी है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन मंत्री हारिन फर्नांडो ने कहा कि श्रीलंका अभी एक साल का मल्टीपल एंट्री वीजा देता है।देश छह महीने की प्रवास अवधि के साथ एकल प्रवेश वीजा भी जारी करता है।

फर्नांडोर ने कहा कि कैबिनेट ने सोमवार को उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल ने श्रीलंका में दोबारा पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए 35 देशों के लिए पांच साल के बहु-प्रवेश पर्यटक वीजा का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की। एक पर्यटक इस योजना के साथ एक बार में छह महीने तक श्रीलंका में रह सकता है।

मंत्री ने कहा कि देश ने विदेशियों को आकर्षित करने के लिए तीन महीने के डिजिटल घुमंतू वीजा की पेशकश की थी। मंत्री ने कहा कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के धीरे-धीरे कम होने के बाद जुलाई और अगस्त में पर्यटन में तेजी आई है।उन्होंने कहा कि उन्हें 2022 में श्रीलंका में 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा, हमें इस साल पर्यटन से 2 बिलियन डॉलर की उम्मीद है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   30 Aug 2022 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story