काबुल में आत्मघाती हमला, 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर

Suicide attack in kabul, kills 20 people and injured of dozen
काबुल में आत्मघाती हमला, 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर
काबुल में आत्मघाती हमला, 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर

डिजिटल डेस्क, अफगानिस्तान। काबुल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया। इस हमले में मौके पर ही 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब मृतकों की संख्या 20 पार पहुंच गई है। हमले में घायलों की संख्या भी 20 हो गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस इलाके में ड्रग्स और अल्कोहल को लेकर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जारी झड़प के दौरान एक हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। उप गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरात राहिमी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक प्रदर्शन के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों के निकट खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गंभीर घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले को लेकर अभी तक किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।


                             File Photo

ये भी पढ़ें- काबुल के तेबयान सेंटर पर आत्मघाती हमला, 40 की मौत की खबर

28 दिसंबर को भी हुआ आत्मघाती हमला

इससे पहले 28 दिसंबर को भी एक आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमें 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। ये हमला शियाओं के सांस्कृतिक केंद्र तेबयान पर हुआ था। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त यहां पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। हमले को लेकर काबुल गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा था कि हम यह नहीं जानते कि इस हमले में किस को निशाना बनाया गया था, वहां पर एक मस्जिद और पास ही मीडिया की एक कंपनी है। हमला जिस जगह हुआ है, वहां कुछ छात्र मीडिया ग्रुप के सदस्यों के साथ एक चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।हमले में घायल हुए एक शख्स ने बताया कि तेबयन सेंटर में मीटिंग के लिए एक्टिविस्ट जमा हुए थे। तभी सुसाइड बॉम्बर ने यहां पर धमका कर दिया।

      

                              

Created On :   5 Jan 2018 10:56 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story