पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनातनी के बीच प्रिंस हैरी ने तालिबानियों को क्यों कहा शतरंज का मोहरा, बौखलाए तालिबान ने इस तरह दिया जवाब

Taliban furious over Prince Harrys claims between Pakistan and Afghanistan, warns
पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनातनी के बीच प्रिंस हैरी ने तालिबानियों को क्यों कहा शतरंज का मोहरा, बौखलाए तालिबान ने इस तरह दिया जवाब
हैरी की बायोग्राफी पर रिएक्शन पाकिस्तान और अफगानिस्तान तनातनी के बीच प्रिंस हैरी ने तालिबानियों को क्यों कहा शतरंज का मोहरा, बौखलाए तालिबान ने इस तरह दिया जवाब
हाईलाइट
  • फिर तालिबान की खुली पोल

डिजिटल डेस्क, काबुल। पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनातनी चल ही रही थी कि इसी बीच प्रिंस हैरी ने बड़ा खुलासा कर तालिबान की नींद उड़ा दी है। प्रिंस हैरी की हाल ही में बायोग्राफी जारी होने वाली है। जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान 25 तालिबानी लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। तालिबान उनके इस खुलासे के बाद बौखला गया है और प्रिंस हैरी की आलोचना कर रहा है। उसने कहा है कि आपने जिसे मारा है वो आपके शतरंज के मोहरे नहीं थे। 

प्रिंस हैरी ने किया खुलासा

हैरी ने अपनी बायोग्राफी में दावा किया है कि लक्ष्य पर निशाना बनाना एकदम शतरंज की मोहरों की मदद से चाल चलना था। इसके अलावा, उन्होंने खुलासा किया कि जब वह युद्ध की उठापटक में फंसे हुए थे, तब मैं उन 25 लोगों को इंसान के तौर पर नहीं समझ रहा था।

तालिबान के अंतरिम प्रशासन ने हैरी के कार्यों पर निंदा की और इसे युद्ध अपराध करार दिया। तालिबान नेता अनस हक्कानी ने ट्विट किया कि मिस्टर हैरी! जिन्हें आपने मारा वे शतरंज के मोहरे नहीं थे, वे इंसान थे। उनके परिजन उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रहे थे। हक्कानी ने आगे लिखा कि अफगानों की हत्या करने वाले बहुत से लोग हैं लेकिन तुम जैसी कोई हिम्मत दिखा नहीं सका। जो खुलकर अपना अपराध कुबूल कर सकें। 

दो बार हुई अफगानिस्तान में तैनाती

प्रिंस हैरी ने दावा किया है जब वह ब्रिटिश सेना में थे। तब दो बार अफगानिस्तान में उनकी तैनाती हुई थी। हैरी ने स्पेनिश में पब्लिश हुई अपनी बायोग्राफी में खुलासा किया कि अफगानिस्तान में दो बार तैनाती के दौरान 25 लोगों को मार डाला क्योंकि अफगानी उन्हें शतरंज की मोहरे की तरह दिख रहे थे।

गौरतलब है कि हैरी पहली तैनाती अफगानिस्तान में साल 2007-2008 में हुई थी। उस वक्त वह यहां पर फॉरवर्ड एयर कंट्रोलर के तौर पर तैनात थे और हवाई हमलों पर पैनी नजर रख रहे थे। इसके बाद वह साल 2012-2013 में हेलीकॉप्टर पर लड़ाकू पायलट के पद पर तैनात थे। हैरी ने अपनी आत्मकथा में कहा कि मेरा नंबर 25 है। यह मुझे आत्मविश्वास से भर देता है। 

Created On :   7 Jan 2023 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story