अब दोनों हाथों से खेल सकेगा जिऑन, दुनिया में पहली बार ऐसा सफल हैंड ट्रांसप्लांट

डिजिटल डेस्क, लंदन। दुनिया में पहली बार किसी बच्चे के दोनों हाथों का प्रतिरोपण सफल रहा है। अमेरिका का 10 साल का ये बच्चा अब खुद लिख सकता है और कपड़े पहन सकता है। अब वो बेसबॉल भी खेल सकता है।
दरअसल जियोन हार्वे जब दो साल का था तभी उसे भयानक संक्रमण हो गया था। डॉक्टरों को उस वक्त उसके दोनों हाथ और दोनों पैर काटने पड़े थे। उसके गुर्दों ने भी काम करना बंद कर दिया था। करीब दो साल की डायलेसिस के बाद चार साल की उम्र में हार्वे के शरीर में किडनी प्रत्यारोपित की गई। ये किडनी उसे मां ने दी थी।
हार्वे के आठ साल का होने के बाद उसके दोनों का हाथों का प्रतिरोपण किया गया। अब हार्वे अपने इन हाथों से लिख सकता है, खाना खा सकता है और खुद कपड़े पहन सकता है। वो बेसबॉल का बल्ला भी पकड़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के मस्तिष्क ने हाथों को स्वीकार कर लिया है।
हाथों का पहला प्रतिरोपण पहली बार 1998 में किया गया था। लेकिन हार्वे सबसे कम उम्र का है जिसके हाथों का प्रतिरोपण हुआ है। उसका प्रतिरोपण 2015 में हुआ।
Created On :   20 July 2017 9:39 AM IST