Nobel Prize 2020: फिजिक्स के नोबेल की घोषणा, ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज के 3 वैज्ञानिको को मिला पुरस्कार

Three scientists share Nobel physics prize 2020
Nobel Prize 2020: फिजिक्स के नोबेल की घोषणा, ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज के 3 वैज्ञानिको को मिला पुरस्कार
Nobel Prize 2020: फिजिक्स के नोबेल की घोषणा, ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज के 3 वैज्ञानिको को मिला पुरस्कार
हाईलाइट
  • फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार की घोषणा
  • तीन वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल
  • ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। इस साल के लिए फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम ने तीन वैज्ञानिकों को इसके लिए चुना है। इसमें आधा सम्मान रोजर पेनरोज को ब्लैक होल निर्माण को आइंस्टीन की सापेक्षकता के सिद्ंधात (जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) से जुड़ाव की खोज के लिए और शेष आधा सम्मान संयुक्त रूप से रिनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को गैलेक्सी के केंद्र में स्थित अत्यधिक घनत्व वाले पदार्थ (सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट) खोज के लिए दिया गया। बता दें कि नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं और इसकी घोषणा इस बार 5-12 अक्टूबर के बीच होगी. इसमें मेडिसिन और फिजिक्स श्रेणी के पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है और अब रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इसकी घोषणा होनी बाकी है।

 

 

तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल
सोमवार को मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इस साले का चिकित्सा नोबेल अमेरिका के वैज्ञानिक हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हागटन को दिया गया है। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने करने के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया गया है। हेपेटाइटिस सी एक ब्लेड-बोर्न वायरस है और यह हेपेटाइटिस सी रोग का कारण बनता है जो लीवर को प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकलन है कि दुनिया में 70 मिलियन हेपेटाइटिस के केस हैं। हर साल इस बीमारी की वजह से दुनिया में 4 लाख लोगों की मौत होती है। इस रोग को क्रॉनिक बीमारी की श्रेणी में रखा जाता है और लीवर से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का प्रमुख कारण है।

1.1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार जीतने पर 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन (1.1 मिलियन डॉलर) का पुरस्कार दिया जाता है। तीनों वैज्ञानिक पुरस्कार राशि शेयर करेंगे। नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है। अल्फ्रेड ने अपनी मृत्यु से पहले संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट को दिया था ताकि उन पैसों से मानव जाति के लिए काम करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया जा सके। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में दिया गया था। नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 12 अक्टूबर तक की जाती है। ये क्षेत्र हैं, भौतिकी, रसायनविज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र।

Created On :   6 Oct 2020 1:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story