दुनिया में सबसे दौलतमंद शख्स लेकिन बेटी से रिश्ता भी नहीं संभाल सके एलन मस्क! ट्रांसजेंडर बेटी ने इस वजह से ली है अदालत की शरण

Transgender daughter of worlds richest man Elon Musk reached court, does not want to keep relationship with father
दुनिया में सबसे दौलतमंद शख्स लेकिन बेटी से रिश्ता भी नहीं संभाल सके एलन मस्क! ट्रांसजेंडर बेटी ने इस वजह से ली है अदालत की शरण
बेटे से बेटी बना, अब छेड़ी बगावत दुनिया में सबसे दौलतमंद शख्स लेकिन बेटी से रिश्ता भी नहीं संभाल सके एलन मस्क! ट्रांसजेंडर बेटी ने इस वजह से ली है अदालत की शरण
हाईलाइट
  • एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस बार एलन मस्क अपनी ट्रांसजेंडर बेटी के कारण सुर्खियों में हैं। उनकी बेटी ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उसका नाम बदलकर विवियन जेना विल्सन रखा जाए और नए बर्थ सर्टिफिकेट पर अपनी नई जेंडर परिचय दिखाने की मांग की है। उसने कहा कि अब पिता एलन मस्क के साथ नहीं रहना चाहती है। यहां तक सारे रिश्ते तोड़ने का भी दावा किया है। 

दस्तावेज में नाम बदला 

गौरतलब है कि एलन मस्क की बेटी का सबसे पहला नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क है। हाल ही में उसकी उम्र 18 साल हो गई है। साल 2008 में जेवियर की मां जस्टिन विल्सन को एलन मस्क ने तलाक दे दिया था। कुछ दिन पहले ही जेवियर ने ट्रांसजेंडर कराया था, जिससे पुरूष से महिला में बदल गई थीं। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, जेवियर का नाम ऑनलाइन दस्तावेज में पूरी तरह से बदल दिया गया है। जिसको लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी।

नाम बदलने के लिए कोर्ट में दीं अर्जी

मस्क की बेटी जेवियर ने बीते अप्रैल माह में सांता मोनिका में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अपने को नाम बदलने और नए जन्म प्रमाण पत्र में नए लिंग को दर्शाने के लिए याचिका दायर की थी। हाल ही में आए मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। 
बेटी के नाम व लिंग परिवर्तन वाली याचिका कोर्ट में दायर करने के करीब एक माह बाद यानी मई माह में मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी को अपना समर्थन दिया है। मस्क ने इस लिए इस पार्टी को समर्थन देने की बात की है क्योंकि इससे निर्वाचित जनप्रतिनिधि देशभर के राज्यों में ट्रांसजेंडर अधिकारों को सीमित करने वाले कानून का समर्थन करते हैं। एलन मस्क इन्हीं वजहों से इस पार्टी को खुलकर समर्थन कर रहे हैं। 

एलन मस्क की तरफ से पुष्टि नहीं

दरअसल, अभी तक एलन मस्क की ओर से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। विवियन ने अपने पिता को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार क्यों नहीं किया। इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। यह भी अभी तक नहीं पता है कि बेटी विवियन के अदालत के दरवाजे खटखटाने के मामले के बारे एलन मस्क को जानकारी है भी या नहीं।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि विवियन द्वारा अपने पिता को सार्वजनिक रूप से अस्वीकार करने के पीछे क्या कारण है। मस्क ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि अदालत के दस्तावेजों को दायर करने से पहले उन्हें विवियन की योजना के बारे में पता था या नहीं।

Created On :   21 Jun 2022 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story