पेरिस जलवायु समझौते पर फिर बदला ट्रंप का रुख बोले, 'हम देखेंगे क्या होता है'...

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पेरिस जलवायु समझौते पर फिर बदला ट्रंप का रुख बोले, 'हम देखेंगे क्या होता है'...

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका प्रेसीडेंट ट्रंप अपने बदलते विचारों के लिए भी जाने जाते हैं एक बार फिर उन्होंने पेरिस जलवायु समझौते को लेकर अपने विचारों में बदलाव के संकेत दे दिए हैं। प्रेसीडेंट ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेरिस समझौते का आदर करते हुए इस संबंध में कुछ हो सकता है। हम देखेंगे कि क्या होता है...

हालांकि ये बात ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से निकलने के छह सप्ताह बाद कही। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के जलवायु समझौते से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फ्रांस इस समझौते के प्रति समर्पित रहेगा। 39 वर्षीय फ्रेंच नेता मैक्रों ने कहा कि जलवायु समझौते पर ट्रंप के इस तरह के रवैये से गहरी असहमति हैं। ट्रंप ने 1 जून को पेरिस क्लाइमेट डील से अमेरिका के निकलने का ऐलान किया था।

गौरतलब है कि 2 साल पहले यानी 2015 में जलवायु परिवर्तन के खतरों से लड़ने और दुनिया के तापमान को बढ़ने से रोकने के लिए पेरिस में करीब 200 देशों ने एक संधि की जिसमें सभी देशों ने ग्लोबल वॉर्मिग और कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए साफ ऊर्जा के लिए अपने अपने लक्ष्य तय किए थे। चीन के बाद दुनिया में सबसे अधिक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन अमेरिका करता है। उस समय अमेरिका की ओर से जलवायु समझौते से हटने के फैसले की आलोचना तमाम देशों ने की थी। 

Created On :   14 July 2017 8:27 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story