यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के सौवें दिन बोला, 20 % यूक्रेनी जमीन पर रूसी सैनिकों ने किया कब्जा

रूस-यूक्रेन तनाव यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के सौवें दिन बोला, 20 % यूक्रेनी जमीन पर रूसी सैनिकों ने किया कब्जा
हाईलाइट
  • आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेगा यूक्रेन: जेलेंस्की
  • जंग की तबाही तस्वीरों से हर कोई परेशान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध को आज 100 दिन पूरे हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने अब यूक्रेन के  20 फीसदी यानी 125,000 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया है, जो बेनेलक्स देशों के संयुक्त क्षेत्रफल से कई गुना अधिक है।

रूस यूक्रेन की इस जंग में पीड़ा दुख दर्द, मौत और बर्बादी की कई भयावह तस्वीरें सामने आई है, जिनसे हर किसी का दिल दहल उठेगा। यूक्रेन की जमीन पर जारी रूसी हमलों की चीख पुकार आज भी उसी रफ्तार और अनुनाद के साथ सुनाई दे रही है, जो जंग  शुरू होने के दिनों में कानों को सुनाई दे रही थी। जंग में तबाही का ऐसा मंजर दिखाई दिया है कि हर कोई विचलित और चिंतित कर देते है।

 

इस दौरान रूसी उन्होंने  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस यूरोप में हर तरह की फ्रीडम को कुचलना चाहता है।

अपने देशवासियों में जोश भरते हुए जेलेंस्की कहते है कि यूक्रेन के लोग रूस के सामने झुकेगे नहीं , उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। हम किसी भी परिस्थिति में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे और यूक्रेन आक्रमणकारियों की संपत्ति नहीं बनेगा।

जेलेंस्की यहीं नहीं रूके और उन्होंने आगे कहा कि  1.2 करोड़ यूक्रेनियन लोग इस वार की वजह से विस्थापित होकर जिंदगी जी रहे, जबकि करीब 50 लाख से ज्यादा देश छोड़ चुके हैं।  जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मिडिया खबरों के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा कि रूस बलपूर्वक दो लाख से ज्यादा बच्चे को अपने देश में ले गया है।  ले जाए गए देश के लोगों में दो लाख बच्चे भी शामिल हैं. इनमें अनाथालय से ले जाए गए, माता पिता के साथ ले जाए गए और अपने परिवारों से अलग हो गए बच्चे शामिल हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने आठ साल पहले यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था। 2014 से 24 फरवरी, 2022 तक, रूस ने यूक्रेन के लगभग 43,000 वर्ग किमी क्षेत्र - क्रीमिया और एक तिहाई डोनेट्स्क और लुहान्स्क इलाकों  को कंट्रोल  किया है।

 

 


 

 

 

 

 

 



 

 

R

Created On :   3 Jun 2022 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story