COVID19 Result: कोरोना के कारण बढ़ेगी भुखमरी, इस साल अधिक लोग आ सकते हैं चपेट में- UN चीफ

UN Chief Antonio Guterres warned More people could slip into hunger as result of COVID19
COVID19 Result: कोरोना के कारण बढ़ेगी भुखमरी, इस साल अधिक लोग आ सकते हैं चपेट में- UN चीफ
COVID19 Result: कोरोना के कारण बढ़ेगी भुखमरी, इस साल अधिक लोग आ सकते हैं चपेट में- UN चीफ
हाईलाइट
  • कोरोना के कारण इस साल अधिक लोग भूख की चपेट में आ सकते हैं
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी है कि कोरोनावायरस महामारी के परिणामस्वरूप इस साल और अधिक लोग भूख की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने यह चेतावनी द स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन इन द वर्ल्ड 2020 रिपोर्ट की लॉन्चिंग के दौरान सोमवार को एक वीडियो संदेश में दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में लगभग 69 करोड़ लोगों को भूखमरी का सामना करना पड़ा था जो 2018 के मुकाबले 1 करोड़ ज्यादा रहा। वीडियो संदेश में गुटेरेस ने कहा, विश्व रिपोर्ट में इस साल स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन की वैश्विक रिपोर्ट एक गंभीर संदेश दे रही है। दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में भूखमरी की समस्या गहराती जा रही है और बढ़ती जा रही है।

WHO की चेतावनी: अभी बद से बदतर होगा कोरोना, गलत दिशा में लड़ाई लड़ रहे हैं कई देश

उन्होंने कहा, कोविड-19 महामारी चीजों को और भी बदतर बना रही है। इस साल कई और लोग भूख की चपेट में आ सकते हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, अगर वर्तमान स्थिति जारी रहती है, तो हम सतत विकास लक्ष्य 2 - जीरो हंगर (भूख) - 2030 तक हासिल नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा, हमें लोगों और धरती के लिए खाद्य प्रणालियों को अधिक टिकाऊ, लचीला और समावेशी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अगले साल एक खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे।

Created On :   14 July 2020 5:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story