Corona Crisis: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील, महिलाओं के स्वास्थ्य-अधिकारों की रक्षा करें

UN chief appeals, protect womens health rights
Corona Crisis: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील, महिलाओं के स्वास्थ्य-अधिकारों की रक्षा करें
Corona Crisis: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील, महिलाओं के स्वास्थ्य-अधिकारों की रक्षा करें
हाईलाइट
  • संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की अपील
  • महिलाओं के स्वास्थ्य-अधिकारों की रक्षा करें

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की रक्षा के प्रयास करने का आह्वान किया है। शनिवार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर उन्होंने संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, आइये हम महिलाओं और लड़कियों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल की रक्षा करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और अंत में लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए काम करें।

कोविड-19 महामारी ने हमारे काम को बहुत कठिन बना दिया है, लेकिन हमें और प्रबल होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी, लॉकडाउन और स्वास्थ्य प्रणाली से जूझ रहे कई देशों में यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को दरकिनार किया जा रहा है और वहां लिंग आधारित हिंसा भी बढ़ रही है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की परियोजनाएं बताती हैं कि अगर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े अवरोधों के साथ छह महीने तक लॉकडाउन के उपाय जारी रहते हैं, तो निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 47 मिलियन यानि कि 4.7 करोड़ महिलाएं आधुनिक गर्भ निरोधक उपायों का उपयोग नहीं कर सकेंगी। उन्होंने कहा, इससे 7 मिलियन यानि कि 70 लाख अनचाहे गर्भधारण होंगे।

 

Created On :   12 July 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story