- यूपी: पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी, 28 जनवरी से गांव-गांव करेगी चौपाल
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी
- जयपुर: किसानों के समर्थन में आज ट्रैक्टर रैली, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद दिल्ली कूच
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के योगदान की तारीफ की
संयुक्त राष्ट्र को बहुपक्षवाद का मुख्य मोर्चा बनना चाहिए : वांग यी

हाईलाइट
- संयुक्त राष्ट्र को बहुपक्षवाद का मुख्य मोर्चा बनना चाहिए : वांग यी
बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने 22 अक्टूबर को बर्न में स्विस फेडरल काउंसिल के सदस्य, स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित सवालों के जवाब दिए।
वांग यी ने कहा, 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस है, स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संस्थानों का एक महत्वपूर्ण स्थल है। संयुक्त राष्ट्र द्वितीय विश्व युद्ध के दर्दनाक सबक पर बनाया गया है। उसने विश्व सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने के लिए अपरिवर्तनीय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान दुनिया में एकपक्षवाद और सत्ता की राजनीति का विकास हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और स्थान के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां मौजूद हैं। हमें संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का पालन करना चाहिए, एकजुट होकर एकपक्षवाद और धमकाने वाली कार्यवाही का विरोध करना चाहिए, ताकि संयुक्त राष्ट्र के स्थान और अधिकार की रक्षा की जा सके।
वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बहुपक्षवाद का अभ्यास करने का मुख्य मोर्चा बनना चाहिए, वैश्विक चुनौतियों का सामना करना चाहिए और इसके साथ लगातार सुधार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के रूप में चीन अपने स्वयं के अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य अच्छी तरह निभा लेगा, विभिन्न देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करेगा, संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को बनाए रखेगा, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और केंद्रीय भूमिका की गारंटी देगा।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
-- आईएएनएस
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।