भारत, चीन, रूस और जापान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं ट्रंप

भारत, चीन, रूस और जापान के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं ट्रंप
हाईलाइट
  • कुछ समय पहले बढ़ रहा था ट्रंप और जिनपिंग के बीच गतिरोध
  • चीन से व्यापारिक करार होने की जताई उम्मीद
  • ट्रंप ने कहा
  • चीन से हो रही है बात

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन, रूस और जापान से अच्छे संबंध रखने की इच्छा व्य्क्त की है। उन्होंने चीन के साथ व्यापारिक करार होने की उम्मीद भी जताई है। ट्रंप ने कहा कि शुल्क लगाने की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था जरूर प्रभावित हुई है, लेकिन हमारी उनके साथ अच्छे तरीके से बात हो रही है।

वाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। मेरा चीन, जापान, रूस और भारत के साथ रिश्ता है, जो बुरी बात नहीं है। ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ करार होने की पूरी संभावना है। अमेरिका के अधिकारी पिछले सप्ताह बातचीत के लिए बीजिंग जा चुके हैं। चीनी अधिकारियों ने अगले दौर की वार्ता वॉशिंगटन में 30 और 31 जनवरी को होने की बात कही है। 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गतिरोध काफी बढ़ रहा था, जिसे तीन महीने के लिए रोक दिया गया था। ट्रंप ने कहा है कि उनके कार्यकाल में अमेरिका कुछ ऐसी चीजें कर रहा है, जो इससे पहले संभव नहीं थी।

 

 

 

 

 

Created On :   15 Jan 2019 4:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story