व्लादिमीर पुतिन की सेहत पर मीडिया रिपोर्ट्स का बड़ा दावा, इस जानलेवा मर्ज से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति!

Vladimir Putin is battling a serious illness like cancer! Media reports claimed
व्लादिमीर पुतिन की सेहत पर मीडिया रिपोर्ट्स का बड़ा दावा, इस जानलेवा मर्ज से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति!
रूस-यूक्रेन युद्ध व्लादिमीर पुतिन की सेहत पर मीडिया रिपोर्ट्स का बड़ा दावा, इस जानलेवा मर्ज से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति!
हाईलाइट
  • पुतिन कैंसर से ठीक होने के लिए कीमोथेरेपी करा रहे हैं
  • रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में पुतिन के स्वास्थ्य की चर्चाएं

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच बारहवें दिन भी जबरदस्त युद्ध जारी है। एक तरफ जहां रूसी सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। तो दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। डीएनए हिंदी न्यूज पोर्टल  ने पेंटागन और यूक्रेन की कई खुफिया न्यूज रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि पुतिन आंत के कैंसर से जूझ रहे हैं।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह कैंसर से ठीक होने के लिए कीमोथेरेपी करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पुतिन की तबियत को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्हें डॉक्टर स्टेरॉयड भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। 

 

पुतिन का स्वास्थ्य सुर्खियों में 

 

विश्वभर में जहां यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध को लेकर चर्चाएं हो रही हैं तो वहीं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने रूसी राष्ट्रपति की तबियत को लेकर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। गौरतलब है कि डेली स्टार यूके में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन अब बीमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से यूक्रेन पर हमला किया है, जिससे वह एक विरासत छोड़कर जा सकें। कुछ ऐसी ही रिपोर्ट द स्कॉट्समैन में भी प्रकाशित हुई है। रिटायर्ड रॉयल नेवी एडमिरल क्रिस पैरी ने कहा कि उनका मानना है कि राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं। पैरी ने दावा किया है कि पुतिन के चेहरे से लगता है कि वह बीमार हैं।

आखिर में क्यों लगाई जा रही हैं अटकलें?

यूक्रेन पर हमले से पहले ही व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वायरल तस्वीर में पुतिन अपने सैन्य कमांडरों के साथ मीटिंग ले रहे थे। मीटिंग के दौरान पुतिन के बैठने का तरीका बेहद अलग था। आमतौर पर पुतिन के हावभाव अलग होते है। उनकी पहचान तेजतर्रार नेताओं में होती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

Created On :   7 March 2022 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story