व्लादिमीर पुतिन के हाथों में चौथी बार रूस की कमान, रचा इतिहास

Vladimir Putin won Presidential election fourth time in Russia
व्लादिमीर पुतिन के हाथों में चौथी बार रूस की कमान, रचा इतिहास
व्लादिमीर पुतिन के हाथों में चौथी बार रूस की कमान, रचा इतिहास
हाईलाइट
  • पुतिन 2024 में अपना कार्यकाल खत्म होने के समय 71 साल के होंगे और उस समय सोवियत शासक जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक नेता रहने वाले शख्स भी होंगे।
  • उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस बार मिले हैं।अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे।
  • चौथी बार व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है।

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस में प्रेसीडेंट पद के लिए बीते दिन वोटिंग हुई। जिसमें चौथी बार व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस बार मिले हैं। ऐसे समय में जब रूस और पश्चिमी देशों के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं रूस की जनता ने पुतिन को ही अगले 6 सालों के लिए राष्ट्रपति चुना है। अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे। पुतिन 2024 में अपना कार्यकाल खत्म होने के समय 71 साल के होंगे और उस समय सोवियत शासक जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक नेता रहने वाले शख्स भी होंगे।

 

 

विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

रविवार को हुए चुनाव में व्लादिमीर पुतिन को 76% से ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि विपक्ष ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। पुतिन ने समर्थकों से कहा, "नतीजे हमारे लोगों का भरोसा और उम्मीद को दिखाते हैं।" बता दें कि पुतिन के सामने 7 डमी उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन उनके सबसे बड़े आलोचक रहे अलेक्सी नवाल्नी को कानूनी वजहों से चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। बता दें कि पुतिन ने इस चुनाव से पहले अपने देश के नागरिकों से वादा किया था कि वे पश्चिमी देशों के खिलाफ रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगे और लोगों के जीवन स्तर को सुधारेंगे। रूस के चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बीते 18 सालों से राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं।

 

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी, व्लादिमीर पुतिन की जीत के आसार

 

पुतिन बोले जीत का भरोसा था

जीत के बाद पुतिन ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस जीत का भरोसा था। रूस के चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि बीते 18 सालों से राजनीति में अपना दबदबा रखने वाले पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। पुतिन ने अपने प्रशंसकों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस जीत का भरोसा था क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी विश्वास मत हासिल कर लिया था। अभी तक के नतीजों के मुताबिक पुतिन के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी और कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार पावेल ग्रुदिनिन को करीब 13 प्रतिशत वोट मिले, जबकि नेशनलिस्ट व्लादिमीर झिरिनोवस्की को करीब 6 प्रतिशत वोट मिले हैं।

 

कोई भी उम्मीदवार पुतिन को मुकाबले की टक्कर नहीं दे सका और विपक्षी नेता ऐलेक्सी नवॉलनी को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। 65 साल के पुतिन साल 2000 से रूस के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं। पुतिन ने कहा, "हमारे विचार देश और बच्चों के भविष्य को महान बनाएंगे।"

Created On :   19 March 2018 3:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story