चीन क्यों शून्य सहिष्णुता नीति अपनाता है

Why China adopts zero tolerance policy
चीन क्यों शून्य सहिष्णुता नीति अपनाता है
कोविड-19 चीन क्यों शून्य सहिष्णुता नीति अपनाता है
हाईलाइट
  • चीन क्यों शून्य सहिष्णुता नीति अपनाता है

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। कोविड के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति वर्तमान में चीन में महामारी की रोकथाम की मुख्य नीति है। इसका मतलब है कि वर्तमान स्थिति में जब स्थानीय मामला आता है, तब शीघ्र ही फैलाव रोका जाता है। यह महामारी की रोकथाम में चीन का अनुभव है और वर्तमान में सबसे अच्छा चुनाव है। चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के महामारी के खिलाफ कार्यालय के विशेषज्ञ ल्यांग वानन्येन ने यह बात कही।

अब कोविड-19 महामारी फिर भी दुनिया में फैल रही है। वायरस परिवर्तित हो रहे हैं। चीन के सामने विदेशों में मामला आने का खतरा मौजूद है। विशेषज्ञों ने कहा कि चीन में कोई मामला न आना संभव नहीं है। शून्य सहिष्णुता का मतलब शून्य मामला नहीं है।

लेकिन तथ्यों से साबित हुआ है कि स्थानीय मामला आने के बाद शीघ्र ही इसे रोकने में चीन सक्षम है। शून्य सहिष्णुता नीति अपनाने का मूल कारण है कि चीन सरकार नागरिकों और जान को प्राथमिकता देने की विचारधारा पर कायम है।

आईएएनएस

Created On :   24 March 2022 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story