जिम्बाब्वे की नई कैबिनेट में सैन्य अफसरों को मिली जगह, राष्ट्रपति ने दिए बड़े पद

zimbabwes new president emmerson mnangagwa cabinet military figures
जिम्बाब्वे की नई कैबिनेट में सैन्य अफसरों को मिली जगह, राष्ट्रपति ने दिए बड़े पद
जिम्बाब्वे की नई कैबिनेट में सैन्य अफसरों को मिली जगह, राष्ट्रपति ने दिए बड़े पद

डिजिटल डेस्क, हरारे। जिम्बाब्वे में तख्ता पलट होने के बाद देश के कद्दावर नेता इमरसन मनंगाव ने नए राष्ट्रपति के रूप में अपना पद संभाल लिया है। साथ ही राष्ट्रपति मनंगाव ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का गठन किया है। इस कैबिनेट में राष्ट्रपति ने सेना के भी कई अधिकारियों को जगह दी है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति ने अपनी कैबिनेट में उच्च पदों पर तैनात वरिष्ठ सैन्य अफसरों को ही जगह दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायु सेना के प्रमुख पेरेंस शिरि को कैबिनेट में अहम पद दिया गया है। मनंगाव ने जनरल सिबुसिसो मोयो को नया विदेश मंत्री बनाया है। मोयो 14 नवंबर को सेना द्वारा सत्ता पर कब्जे के बाद सरकारी टीवी पर नजर आए थे। बता दें कि मनंगाव ने बीते सप्ताह पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। रॉबर्ट मुगाबे ने 37 साल के शासन के बाद इस्तीफा दिया था।

वायु सेना प्रमुख को मिला कृषि मंत्रालय

जिम्बाब्वे वायु सेना के प्रमुख पेरेंस शिरि को कृषि व भूमि मंत्री बनाया गया है। शिरि 1980 के दशक में राबर्ट मुगाबे के विरोधियों के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान के लिए कुख्यात हैं। इस अभियान में 20,000 लोग मारे गए थे। मोयो व शिरि के अलावा सेना के दखल के बाद मुगाबे को हटाने में मददगार शक्तिशाली पूर्व युद्ध सैनिकों की एसोसिएशन के नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिली है।

पत्रकारों के लिए जिंब्बावें में नया युग

क्रिस्टोफर मुत्सवांग्वा को सूचना मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। जिम्बाब्वे सरकार में नवनियुक्त सूचना मंत्री मुत्सवांग्वा ने नई सरकार के साथ पत्रकारों के लिए भी नए युग का ऐलान किया है। मुत्सवांग्वा ने कहा कि देश में पत्रकारों को नए एप्रोच के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मंत्री ने कहा कि Access to Information and Protection of Privacy Act (AIPPA) and the Public Order and Security Act (POSA) कानूनों में भी संशोधन किया जाएगा।

Created On :   2 Dec 2017 6:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story