मुनीर की श्रीलंका यात्रा: पाकिस्तान पर 133 अरब का कर्ज, आर्मा चीफ के विदेश दौरा को लेकर हो रही आलोचना, जानिए क्या है मामला?

- पाकिस्तानी आर्मी चीफ की आलीशान विदेश यात्रा
- चैनलों पर हो रही गंभीर चर्चा
- नागरिकों को नहीं मिल रहा सब्सिडी आटा
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नागरिकों के लिए महंगाई को लेकर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पैसों के लिए कभी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तो कभी चीन के सामने हाथ फैला रहा है। वहीं, देश के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक अलग ही जिंदगी जी रहे हैं। आर्मी चीफ इसी महीने 20 से 24 तारीख के बीच श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं। ये उनकी डिप्लोमैटिक यात्रा बताई जा रही है, लेकिन इस बीच वह टैक्सपेयर्स के पैसों से शाही छुट्टी भी मनाने वाले है। जिसमें वह स्पेशल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करने वाले हैं।
श्रीलंका के दौरे पर ऐसी जिंदगी जीएंगे मुनीर
पाकिस्तानी नागरिक इस समय कंगाली से जूझ रहे हैं। इस बीच आर्मी चीफ आगामी विदेश यात्रा को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे श्रीलंका एक स्पेशल एयरक्राफ्ट से पहुंचेंगे, जहां पर वो बाइक एस्कॉर्ट्स का आनंद लेंगे, लग्जरी शहरों का दौरा करेंगे। इसके अलावा वे श्रीलंका के पर्यटक स्थलों पर भी घुमेंगे, जिसके लिए मुनीर कई हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल करने वाले है।
उनकी इस यात्रा में श्रीलंका के फेमस सिगिरिया रॉक किले और एडम्स पीक शामिल है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में पाकिस्तान के ऊपर 133 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी कर्ज है और महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। लोग को सब्सिडी पर मिलने वाले वाटे को तरस रहे हैं। जिसके बाद भी मुनीर अपनी विदेश यात्रा को आलीशान बनाने के योजना बना रहे हैं। इससे पाकिस्तान में घमासा मचा हुआ है और पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर इस यात्रा को लेकर तरह-तरह की बाते हो रही है।
पाकिस्तान के मंत्रियों की विदेश यात्रा पर रोक
शहबाज शरीफ सरकार ने कर्ज को देखते हुए अपने कैबिनेट मंत्रियों के आधिकारिक विदेशी यात्राओं पर रोक लगा दी है, इसके साथ ही लग्जरी होटल में ठहरने से लेकर कई गैर जरूरी खर्चो पर भी पाबंदियां लगा दी है।
Created On :   11 July 2025 5:05 PM IST