भूकंप के झटके: पाकिस्तान के कई इलाकों में 4.4 तीव्रता का भूकंप, देश में दहशत का माहौल, बीते दो महीनों में इतनी बार हिली धरती

पाकिस्तान के कई इलाकों में 4.4 तीव्रता का भूकंप, देश में दहशत का माहौल, बीते दो महीनों में इतनी बार हिली धरती
  • पाकिस्तान में भूकंप को लेकर भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ये जानकारी
  • पाकिस्तान के इन दो इलाकों में भूकंप की घटनाएं
  • लोगों में दहशत का माहौल

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बीते दो महीने में कई भूकंप की घटानाएं सामने आई हैं। इस बीच बुधवार को भी दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन घटनाओं के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र 'नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी' की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के मुल्तान से कुछ ही दूरी पर दो अलग-अलग तीव्रता की भूकंप की घटनाएं सामने आई हैं. इसके साथ ही सेंट्रल अमेरिका के ग्वाटेमाला से भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

इतनी तीव्रता के साथ आए भूकंप के झटके

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में बुधवार दोपहर 1.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई है, जो रिक्टर स्केल के हिसाब से 4.1 तीव्रता मापी गई। इसके कुछ देर बाद दोपहर 1.45 बजे दोबारा से भूकंप आया, इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। इस घटना की वजह से मुल्तान से कुछ दूरी पर बने डेरा गाजी खान और उसके आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं। गनीमत की बता यह रही कि किसी प्रकार के अभी तक नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

इतनी बार हुई पाकिस्तान में भूकंप की घटनाएं

पाकिस्तान में इस साल मई में चार बार भूकंप आया था, जो 10 और 12 मई को बलूचिस्तान में ये घटनाएं हुई थी। इसके पहले 5 मई को पख्तूनख्वा के चित्राल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, अगले महीने में कराची और आसपास के इलाकों में तीन बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। ये तीन घटनाएं दो जून, 28 और 29 जून को हुई थी।

दुनियाभर में सबसे अधिक कहां आते है भूकंप

दुनियाभर में सबसे अधिक भूकंप की घटनाएं इंडोनेशिया और जापान में होती है। बता दें कि ये दोनों देश रिंग ऑ फायर वाले स्थान पर बसे है, जो अत्यधिक भूकंपीय इलाका माना जाता है। गिनीज वर्ल्ड के मुताबिक, इंडोनेशिया में साल 2023 में 2212 बार भूकंप की घटनाएं हुई थी। इतने झटके अभी तक कहीं नहीं आए हैं।

Created On :   9 July 2025 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story