पाकिस्तान में हाड़कंप: पड़ोसी मुल्क में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा

पड़ोसी मुल्क में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत, बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा
  • पाक में मॉनसून का कहर
  • 200 से भी ज्यादा की मौत
  • पंजाब प्रांत में सबसे ज्याता तबाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भीषण तबाही मचा दी है। कई जगह बाढ़ आ गई जिससे सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में अब तक 200 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि 96 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का मंजर सबसे ज्यादा भयावह है। अकेले यहां 120 से भी ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

सबसे ज्यादा मौतें कहां हुईं?

पंजाब प्रांत- 123

खैबर पख्तूनख्वा- 40

सिंध- 21

बलूचिस्तान- 16

इस्लामाबाद- 1

सबसे ज्यादा बारिश कहां?

वाटर एंड सैनिटेशन एजेंसी (डब्ल्यूएएसए) के मुताबिक यहां सबसे ज्यादा बारिश हुई-

रावलपिंडी में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई

चकलाला (239 मिमी)

गवालमंडी (235 मिमी)

न्यू कटारियन (220 मिमी)

पीर वड्डई (200 मिमी)

किन इलाकों में आई बाढ़?

पीर वडहाई, टेंच भाटा, आरिया मोहल्ला, धोक सैयदां, कुरैशीबाद, गर्जा रोड, धमियाल, चकरी, जावेद कॉलोनी सहित कई जगह बाढ़ ने भारी तबाही मचा कर रख दी है।

पाक में तबाही

पाकिस्तान में लगातार हो रही भीषण बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां बाढ़, लैंडस्लाइड, बिजली गिरना, करंट लगना, बिल्डिंग गिरने जैसी कई घटनाएं देखने को मिल रही हैं। दर्जनों सड़कें बंद हैं जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

दक्षिण कोरिया में बारिश का कहर

इस साल कई देशों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। साउथ कोरिया में बीते चार दिनों से लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के सांचियोंग काउंटी में लैंडस्लाइड हो गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल और कई लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलन के चलते एक गांव के कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए।

Created On :   20 July 2025 10:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story