Middle East Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरा पाकिस्तान का तेल टैंकर, कड़ी निगरानी के बीच कैसे तय किया सफर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का एक तेल टैंकर कुवैत से तेल लेकर सुरक्षित निकल गया है। यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरा जहां इस समय खतरा और कड़ी निगरानी है। ऐसे हालात में किसी जहाज का सुरक्षित निकलना बड़ी बात मानी जा रही है। अब यह टैंकर पाकिस्तान की ओर जा रहा है और जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान में गहराया भीषण तेल संकट, शहबाज के मंत्री बोले- ' हमारे पास एक दिन का भी स्ट्रेटजिक रिजर्व नहीं, लेकिन भारत..'
कई कोशिशों के बाद आखिर मिली मंजूरी
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान का ‘खैरपुर’ टैंकर पहले भी कई बार इस रास्ते से निकलने की कोशिश कर चुका था लेकिन हर बार सुरक्षा कारणों से उसे रोक दिया जाया था। इलाके में बढ़े तनाव की वजह से जहाजों की आवाजाही पर सख्त नजर रखी जा रही थी। इस बार हालात थोड़ा बदले और टैंकर को आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई।
ईरान के तय किए गए खास रास्ते का इस्तेमाल
कहा जा रहा है कि इस बार टैंकर ने एक अलग और सुरक्षित माने जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल किया। यह रास्ता क्युशम द्वीप (Qeshm Island) और लारक द्वीप (Larak Island) के पास से गुजरता है जिसे ईरान की तरफ से मंजूरी दी गई थी।
तनाव के कारण जोखिम भरा बना होर्मुज स्ट्रेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल का व्यापार होता है। लेकिन इस समय यहां हालात तनावपूर्ण हैं जिससे खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से बहुत कम जहाज इस रास्ते से गुजर रहे हैं। ऐसे माहौल में किसी टैंकर का सुरक्षित निकलना अपने आप में बड़ी बात है और यह पूरे क्षेत्र की स्थिति को भी दिखाता है।
Created On :   1 May 2026 9:57 AM IST












