इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 15 की मौत 19 लापता

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में यात्रियों से भरी नाव डूबी,  15 की मौत 19 लापता
  • सुलावेसी द्वीप में नाव हादसा
  • नाव में सवार थे 40 लोग
  • 15 की मौत, 6 सुरक्षित, 19 लापता
  • इंडोनेशिया में फेरी परिवहन अहम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 40 लोग सवार थे। 6 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 19 लोगों के लिए तलाशी अभियान के साथ साथ राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि नाव किन कारणों से डूबी। खबरों के मुताबिक नाव में सवार यात्री दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदारी से 200 किलोमीटर दूर मुना द्वीप की खाड़ी पार कर रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया था।

बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि बचाए गए लोगों को स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। आपको बता दें इंडोनेशिया के 17 हजार द्वीपों के बीच सफर के लिए फेरी परिवहन सबसे अहम हैं। लेकिन सुरक्षा मानकों की कमी के चलते ऐसी दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।

Created On :   24 July 2023 4:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story