EU-India Summit: 'यह युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए बहुत...' पीएम मोदी और यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष से हुई बात

- शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन का आयोजन
- नई दिल्ली में यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए वार्ता
- यूक्रेन-रूस युद्ध दुनिया के लिए जोखिम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से वापस आ गए हैं, जहां उन्होंने कई विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान लेयेन ने कहा कि यूक्रेन में चल रही जंग को रोकने में भारत की अहम भूमिका है। उन्होंने आगे कहा कि रूस के आक्रामक युद्ध को खत्म करने और शांति बनाए रखने की दिशा में भारत ने महत्वपूर्ण काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंसी के साथ लगातार संपर्क में रखने को लेकर इंडिया का धन्यवाद किया है।
दुनिया की आर्थिक स्थिरता को कमजोर
यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके खुशी हुई। हम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ भारत के जुड़ाव का हार्दिक स्वागत करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह युद्ध वैश्विक सुरक्षा के लिए बहुत हानिकारक है, यह दुनिया की आर्थिक स्थिरता को कमजोर करता है इसलिए यह दुनिया के लिए एक जोखिम है।"
लेयेन ने भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच रिश्तों को मजबूती से रखते हुए कहा, "दोनों पक्ष भविष्य की ओर देख रहे हैं। ऐसे में 2026 में हम जल्दी ही यूरोपीय संघ-भारत शिखर सम्मेलन में एक संयुक्त रणनीतिक एजेंडे पर समहत होने की योजना बना रहे हैं। इस वर्ष के अंत तक हम मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी करने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमारी बातचीत जारी है।"
पीएओ ने इस वार्ता को लेकर कही ये बात
इस बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कहा कि उन्होंने व्यापार, टेक्नोलॉजी, निवेश, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी और सप्लाई चैन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते की वार्ता को बहुत जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पहले पीएम मोदी ने ईयू के शीर्ष नेता एंटोनियो कोस्टा से बातचीत की है। इस दौरान जल्द से जल्द भारत-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन को भारत में आयोजन के लिए बात हुई।
भारत में 8 सितंबर को नई दिल्ली में यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए वार्ता का 13वां दौर शुरू होने जा रहा है। इससे पहले यह वार्ता इस साल के शुरूआत में ब्रुसेल्स में हुई हैं।
Created On :   4 Sept 2025 11:35 PM IST