Modi visit to Cyprus: साइप्रस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, भारतीय समुदाय के साथ लगाए भारत माता की जय के नारे

साइप्रस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, भारतीय समुदाय के साथ लगाए भारत माता की जय के नारे
  • साइप्रस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
  • राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया
  • भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र अपनी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के तहत रविवार को साइप्रस पहुंचे। साइप्रेस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रपति निकोस पीएम मोदी का हथ पकड़कर साथ चले। इसके बाद पीएम लिमासोल पहुंचे।

लिमासोल के बाहर उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए मोदी और राष्ट्रपति निकोस के बीच मीटिंग हुई। इस दौरान व्यापार जगत से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

यूरोप का प्रवेश द्वार है साइप्रस - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'पिछले एक दशक में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और बहुत निकट भविष्य में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। आज भारत की नीति स्पष्ट है।'

उन्होंने आगे कहा, 'साइप्रस लंबे समय से हमारा भरोसेमंद साझेदार रहा है और यहां से भारत में काफी निवेश हुआ है। कई भारतीय कंपनियां भी साइप्रस आई हैं और एक तरह से साइप्रस को यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है। आज आपसी व्यापार 150 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, लेकिन हमारे संबंधों की वास्तविक क्षमता इससे कहीं अधिक है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए कहा, सबसे पहले मैं राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। वे मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए। इस बिजनेस लीडर्स बैठक में उन्होंने हमारे साथ पार्टनरशिप बढ़ाने के लिए जो विचार रखे हैं। इसके लिए उनका दिल से धन्यवाद करता हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वे 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। इसके बाद 16 और 17 जून को कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को उनकी भारत वापसी होगी। भारत लौट आएंगे।

Created On :   15 Jun 2025 11:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story