Congo church attack: पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का चर्च पर हमला, 21 की मौत

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का चर्च पर हमला, 21 की मौत
  • हमला अलाइड डेमोक्रेटिक फ़ोर्स के सदस्यों ने कोमांडा में हमला किया
  • कैथोलिक चर्च परिसर के अंदर रात करीब 1 बजे हमला हुआ
  • आतंकियों ने कई घर और दुकानें भी आग के हवाले कर दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट समर्थित आंतकियों ने पूर्वी कांगो में एक चर्च परिसर पर हमला किया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। यह हमला अलाइड डेमोक्रेटिक फ़ोर्स (एडीएफ) के सदस्यों ने कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर के अंदर रात लगभग 1 बजे किया। आतंकियों ने कई घर और दुकानें भी जला दीं। नागरिक संस्था के एक नेता ने हमले की जानकारी दी।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार 21 से ज़्यादा लोगों को चर्च के अंदर और बाहर गोली मार दी गई और कम से कम तीन जले हुए शव बरामद हुए हैं। कई घरों को जलाए जाने की सूचना है। वहीं कोमांडा के इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि चर्च हमले में कई मकानों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' से कहा, ‘‘21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शवों तथा कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है। तलाशी अभियान जारी है।

Created On :   27 July 2025 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story