इस्लामी आतंकवादी संगठन: अफ्रीकी देश कांगो पर आतंकियों ने ढाया कहर, पांच दर्जन से अधिक लोगों उतारा मौत के घाट

- दोनों देशों ने संयुक्त रूप से की सैन्य कार्रवाई
- आतंकियों ने मचाया कोहराम
- दर्जनों लोगों को क्रूरता भरी दी मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीका का देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 66 लोगों की हत्या कर दी है। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (ISIS) से जुड़े आतंकवादियों ने ली है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को क्रूरता भरी मौत दी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस आतंकवादी हमले की पुष्टि है।
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस में शामिल अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) के लड़ाकों ने युगांडा की सीमा से लगे देश के पूर्वी इरुमु इलाके में आतंकी हमले को अंजाम दिया था। बता दें कि ADF युगांडा का एक इस्लामी आतंकवादी संगठन है। साल 2019 में यह ISIS से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद से कांगो और युगांडा के बीच दोनों और खुली सीमाओं पर सक्रिय रूप से घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
सभी लोगों की हत्या चाकू से की
टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, स्थानीय सिविल सोसायटी के अध्यक्ष मार्सेल पलुकु ने हमले को लेकर बताया, “इस आतंकी हमले में सभी लोगों की हत्या माचेटी (चाकू) मारकर की गई है और तो और मरने वालों में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।” उन्होंने कहा, “अब तक इस बात की स्पष्ट नहीं हो पाई है कि हम आतंकी हमले के बाद कितने लोगों को बंधक बना लिया गया है और कितने लोग लापता हैं।”
इस हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने दी प्रतिक्रिया
इस आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन के प्रवक्ता जीन टोबी ओकाला ने कहा कि कांगो में हुए आतंकी हमले में खून का सैलाब आ गया।
दोनों देशों ने की संयुक्त सैन्य कार्रवाई
इस हमले के पहले दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई की थी। जिसमें बमबारी की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के जवाब में बीते गुरूवार और शुक्रवार को युगांडा के आतंकियों ने कांगो के इलाको में आतंकी हमला किया। शुरूआत में 30 लोगों को मार दिया था, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
Created On :   13 July 2025 11:23 PM IST