IND-PAK तनाव के बीच: क्या रूस ने पाकिस्तान के साथ साइन की अरबों डॉलर की डील? मास्को ने खोल दी पोल

क्या रूस ने पाकिस्तान के साथ साइन की अरबों डॉलर की डील? मास्को ने खोल दी पोल
  • भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव
  • क्या रूस ने पाकिस्तान के साथ साइन की अरबों डॉलर की डील
  • पाकिस्तानी मीडिया को दावों की मास्को ने खोली पोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने भारत के दोस्त रूस के साथ एक बड़ी डील साइन करने का जिक्र किया है। इस डील को लेकर पाकिस्तान की मीडिया बड़े-बड़े दावे कर रही है। हालांकि, रूस ने पाकिस्तान के दावों को गलत ठहराया है। रूस ने पाकिस्तान के साथ डील साइन होने वाली बात को अफवाह बताया है। इतना ही नहीं, बल्कि रूस ने इसे भारत के साथ संबंध खराब करने की कोशिश बताया है।

पाकिस्तान के दावों को रूस ने किया खारिज

दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि रूस और पाकिस्तान ने कराची में सोवियत युग के एक स्टील प्लांट को दोबारा से शुरू करने के लिए समझौता किया है। बता दें, 1970 के दशक के दौरान सोवियत संघ ने पाकिस्तान के स्टील प्लांट को डिजाइन किया था। इस स्टील प्लांट के लिए फंडिंग की थी। इसके बाद से यह स्टील प्लांट खंडर हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान और रूस के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील साइन हुई है। हालांकि, रूस ने इसका फैक्ट चेक करते हुए इन दावे को फर्जी बताया है। रूस की राजधानी मॉस्को ने इस डील पर साइन करने से जुड़ी खबरों को गलत ठहाया है। बता दें, पहलाग आतंक हमले के बाद रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूस ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वह आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के साथ खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ये साझेदारी और भी ज्यादा सशक्त हुई थी।

पाकिस्तानी मीडिया पर अतिशयोक्ति करने का लगाया आरोप

इस संबंध में रूसी मीडिया संस्थान स्पुतनिक ने बयान जारी किया है। जिसके मुताबिक, पाक मीडिया द्वारा पब्लिश रिपोर्ट्स को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। रूसी अधिकारी ने शुक्रवार को पाक मीडिया की रिपोर्ट पर कहा, "यह किसी व्यक्ति की अतिशयोक्तिपूर्ण खबर है, जो सनसनीखेज के कारण भारत के साथ रिश्तों को खराब करना चाहता है।"

इसके अलावा स्पुतनिक इंडिया ने कहा, "रूस और पाकिस्तान के बीच 2.6 अरब डॉलर की डील वाली खबरों में विश्वसनीय सोर्स की कमी है। इसने कहा कि रूस और पाकिस्तान के बीच बातचीत हुई है, लेकिन उसके पास ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि अरबों डॉलर की डील हुई।" रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस दावे की शुरुआत निक्केई एशिया ने अपनी रिपोर्ट में की थी, जिसको 2022 में ही रूस में बैन कर दिया गया था।

Created On :   31 May 2025 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story