रूस: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया दिल का दौरा! फिलहाल हालत स्थिर, सेहत को लेकर डॉक्टर्स की भविष्यवाणी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया दिल का दौरा! फिलहाल हालत स्थिर, सेहत को लेकर डॉक्टर्स की भविष्यवाणी
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया हार्ट अटैक
  • पुतिन की मौत को लेकर बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुतिन की तबीयत खराब है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि, उन्हें दिल का दौरा आया है। ये जानकारी टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसवीआर ने साझा किया है। इस संगठन का दावा है कि ये जानकारी रूस में रिटायर खुफिया अधिकारियों और क्रेमिलन के अधिकारियों से मिली है।

टेलीग्राम ग्रुप की इस खबर को प्रतिष्ठित अखबार ब्रितानी न्यूज आउटलेट्स द मिरर, जीबी न्यूज और द एक्सप्रेस ने भी बड़ी प्रमुखता से छापा है। इन खबरों के मुताबिक, पुतिन को रविवार यानी 22 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर हार्ट अटैक आया था। वो अपने बेडरूम के फर्श पर खाने-पीन की चीजों के पास बेशुद अवस्था में गिरे पड़े पाए गए। जब पुतिन के कमरे से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी तो उनके सुरक्षाकर्मी कमरे की ओर पहुंचा तो पुतिन गिरे पड़े पाए गए थे।

पुतिन की हालत अब ठीक

पुतिन की हालत को लेकर जनरल एसवीआर टेलीग्राम ग्रुप ने लिखा, 'संभव है जब राष्ट्रपति पुतिन गिरे तो मेज पर रखे बतर्नों पर हाथ लगा होगा और उसकी शोर सुनकर ही सुरक्षा अधिकारी कमरे में आए होंगे।' टेलीग्राम ग्रुप ने आगे लिखता है, 'जब पुतिन फर्श पर गिरे हुए थे तो उनकी आंखे पलटी हुई थी।' जनरल एसवीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन के साथ ये सब घटना घटने के बाद तुरंत बगल के कमरे से उनके डॉक्टर को बुलाया गया और उपचार किया गया। जिसके बाद पुतिन थोड़ी देर में होश में आए। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पुतिन को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया जहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध थीं।

पुतिन की मौत को लेकर दावा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी समय-समय पर खबरें आती रही हैं। टेलीग्राम ग्रुप जनरल एसबीआर का दावा है कि, उनकी डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पुतिन की स्वास्थ्य को देखते हुए लगता है कि वो सर्दियों के बाद जीवित नहीं रह पाएंगे। टेलिग्राम ग्रुप ने ये भी दावा किया है कि दिल का दौरा पड़ने की घटना के बाद पुतिन के कई करीबी लोगों ने फोन पर एक-दूसरे से संपर्क साधा है और आने वाले दिनों में राष्ट्रपति की मौत होने पर बातचीत किया है।

Created On :   24 Oct 2023 7:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story