Russia Sanctions Bill: रूस से तेल खरीदने वालों पर फूटेगा ट्रंप का 'टैरिफ बम', क्या भारत पर 500 फीसदी शुल्क लगाने वाला है अमेरिका?

रूस से तेल खरीदने वालों पर फूटेगा ट्रंप का टैरिफ बम, क्या भारत पर 500 फीसदी शुल्क लगाने वाला है अमेरिका?
  • भारत और रूस की दोस्ती से अमेरिका को लगी मिर्ची
  • रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले देशों पर लगाएगा भारी टैक्स
  • भारत और चीन अपने 70 फीसदी ऊर्जा उत्पाद रूस से खरीदते हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और रूस की दोस्ती अमेरिका को फूटे आंख नहीं सुहा रही है। दरअसल, अमेरिका की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के दो बड़े नेता लिंडसे ग्राहम और रिचर्ड ब्लूमेंथल ने मिलकर एक पेश किया, जिसमें रूस से तेल और यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई है। इस बिल को सैंक्शनिंग रशिया एक्ट ऑफ 2025 नाम दिया गया है।

इस बिल के अनुसार यदि कोई देश रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदता है तो उस देश से अमेरिका में आने वाले सामान पर 500 फीसदी का टैक्स लगेगा। डेमोक्रेट नेता रिचर्ड ब्लूमेंथल के मुताबिक यह निर्णय ऊर्जा के लिए दुनिया की निर्भरता रूस पर कम करने और यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस को सजा देने के लिए लिया गया है।

भारत पर पड़ेगा बड़ा असर

इस बिल के पास होने पर सबसे ज्यादा असर भारत और चीन पर पड़ेगा। ये दोनों देश 70 फीसदी ऊर्जा उत्पाद रूस से खरीदते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बिल को अमेरिका के दोनों दलों के 80 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला हुआ है। अमेरिका का कहना है कि यह बिल रूस के वॉर एंड को कम करने के लिए बेहद जरूरी है।

रसिया सैक्शनिंग बिल सामान्य आर्थिक प्रतिबंधों से अलग है। इसमें रूसी कंपनी और बैंकों के साथ ही वो देश भी प्रभावित होंगे जो रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीदते हैं। बात करें भारत की तो साल 2024 में अपने कुल तेल आयात का करीब 35 फीसदी रूस से खरीदा था। यदि इस बिल के मुताबिक इतना टैक्स लगाया गया तो भारत के साथ ही चीन, तुर्किए और अफ्रीका महाद्वीप के कई जैसे देशों का सामान अमेरिका जाना बंद हो जाएगा। क्योंकि इनकी कीमतें ही इतनी बढ़ जाएंगी कि उन्हें कोई खरीदेगा ही नहीं।

इस बिल के प्रावधानों के मुताबिक इसे लागू करने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। उनके पास ये अधिकार होगा कि वे इस टैरिफ को 6 महीने तक रोक सकते हैं, लेकिन इसके लिए संसद की परमिशन भी आवश्यक होगी।

Created On :   11 July 2025 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story