अमेरिका: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवहन सचिव सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किया

- अमेरिकी प्राथमिकताओं में अंतरिक्ष के बढ़ते महत्व को दर्शाता है
- नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए जाने पर डफी ने खुशी व्यक्त की
- ट्रंप के लंबे समय से सहयोगी रहे डफी ने जेनेट पेट्रो की जगह ली
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने परिवहन सचिव सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किया है। ट्रंप ने नई नियुक्ति की जानकारी सोशल मीडिया ट्रुथ के जरिए दी। डफी को नई नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिकी प्राथमिकताओं में अंतरिक्ष के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। इससे पहले ट्रंप ने मई में इस पद के लिए नामित जेरेड आइजैकमैन को दिसंबर 2024 नामित किया था, बाद में इनका नाम वापस ले लिया गया था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवहन सचिव सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त किए जाने की जानकारी ट्रूथ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैं हमारे परिवहन सचिव, सीन डफी को नासा का अंतरिम प्रशासक नियुक्त कर रहा हूं। सीन हमारे देश के परिवहन मामलों को संभालने में जबरदस्त काम कर रहे हैं, जिसमें अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बनाना भी शामिल है। डफी इस अत्यधिक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष एजेंसी के लिए एक शानदार नेतृत्वकर्ता होंगे, भले ही केवल थोड़े समय के लिए ही क्यों न हों ? बधाई हो, और धन्यवाद, सीन!
राष्ट्रपति ट्रंप की पोस्ट के तुरंत बाद डफी ने एक्स पर लिखा, इस मिशन को स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अंतरिक्ष पर छा जाने का समय आ गया है। चलिए, लॉन्च करते हैं।
Honored to accept this mission. Time to take over space. Let’s launch. ️ pic.twitter.com/ZBoEgPnwz4
— Secretary Sean Duffy (@SecDuffy) July 10, 2025
आपको बता दें विस्कॉन्सिन से पूर्व सांसद और ट्रंप के लंबे समय से सहयोगी रहे डफी ने जेनेट पेट्रो की जगह ली है। जेनेट पेट्रो जनवरी से कार्यवाहक नासा प्रशासक के रूप में कार्यरत थीं।
Created On :   10 July 2025 2:19 PM IST