Texas Flood: टेक्सास में कुदरत ने बरपा कहर, बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 120 , अब भी 170 लापता, बचाव अभियान जारी

- टेक्सास में बाढ़ ने मचाई तबाही
- 120 लोगों की मौत
- 100 से ज्यादा घायल, 170 लापता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास में कुदरत ने तबाही मचा दी है। पिछले हफ्ते आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ी है। बताया जा रहा है कि, अब तक 120 लोगों ने अपनी जान गंवाई दी। 150 से भी अधिक लोग घायल हुए। वहीं, 170 से भी ज्यादा लोग लापता हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि, बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित काउंटियों है। यहां अकेले 100 लोगों की मौत हुई है। मालूम हो कि, हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार के प्रति शोक जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि टेक्सास में आई विनाशकारी बाढ़ में लोगों, खासकर बच्चों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अमेरिकी सरकार और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना।
सबसे ज्यादा नुकसान कहां?
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कर्र काउंटी में 28 बच्चों सहित 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य काउंटियों जैस बर्नेट, केंडल, टॉम ग्रीन, ट्रैविस और विलियमसन में भी दर्जनों ने अपनी जान गंवा दी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताया शोक
महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव को टेक्सास में हाल ही में आई बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान, खासकर बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर गहरा दुख है। यह त्रासदी उस समय हुई, जब हॉलिडे वीकेंड के दौरान उत्सव का माहौल होना चाहिए था।
Created On :   11 July 2025 10:30 AM IST