भारत-पाक सीजफायर के बाद: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक का बड़ा बयान, कहा दुनिया बेहतर स्थिति में

- भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में
- मौजूदा शत्रुता को समाप्त करने और तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम
- दोनों देशों के बीच सीजफायर पर बनी सहमति के बाद सीमा पर शांति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद दुनिया बेहतर स्थिति में है। ये बात संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कही। उन्होंने कहा हमें उम्मीद है कि संघर्ष विराम जारी रहेगा। मीडिया के सवालों के जवाबों में कहा संघर्ष विराम कायम है। सवाल पूछने वाले पत्रकार ने पीएम मोदी के अपने देश के संबोधन की आलोचना करते हुए सवाल किया। मीडिया से दुजारिक ने कहा संघर्ष विराम के साथ-साथ हम यह भी आशा करते हैं कि दोनों पक्ष इसका उपयोग अपने बीच के कई लंबित मुद्दों को निपटाने के लिए करेंगे।
आपक बता दें भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर नाकाम हमले किए, जवाब में भारत ने भी पाक हमलों का करारा जवाब दिया। आपको बता दें पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या हुई, जवाब में भारत ने 100 से अधिक आतंकियों को खत्म कर दिया जिससे दोनों देशों में स्थिति बिगड़ गई।
दोनों देशों के बीच फिर सीजफायर पर सहमति बनी, संघर्ष विराम के बाद गुटेरेस ने इसे वर्तमान शत्रुता को समाप्त करने और तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम कहते हुए इसका स्वागत किया। इससे पहले जब टकराव बढ़ रहा था तो उन्होंने संयम बरतने का आह्वान करते हुए कहा था, विश्व भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकता। दुजारिक ने कहा, हम पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशालय (डीजीएमओ) द्वारा भारत स्थित अपने समकक्ष को फोन किए जाने के बाद 10 मई को चार दिन से जारी संघर्ष को समाप्त करने पर सहमति बनी।
Created On :   14 May 2025 9:33 AM IST