भयावह आपदा: भूकंप से कांपा ताइवान,भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती, लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका

भूकंप से कांपा ताइवान,भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती, लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका
  • चीन में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • ताइवान में 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप
  • रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 7.2

डिजिटल डेस्क, ताइपे। ताइवान की राजधानी ताइपे में भीषण भूकंप से धरती कांपी। बुधवार को आए भीषण भूकंप के जोरदार झटको से पूरा देश दहल गया, भारी तबाही हुई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई। बताया जा रहा है कि भूकंप इतना भयावह था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई। भूकंप से बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। ट्रेन सेवाओं को रोक दिया गया। भूकंप में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। कई इमारतें ढह गई। कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं। कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनात की गई है।

ताइवान में आए इस भूकंप को 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक ताइवान में भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे इन्हें चीन के शंघाई तक महसूस किए गया। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए।

ताइवान में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी कर दी गई है। भूकंप की वजह से कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है। जापान की सबसे बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस ने ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्रों से सभी उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। कई उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट भी कर दिया गया है।

ताइवान की राजधानी ताइपे के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्मोलॉजी सेंटर के निदेशक वू चिएन फू ने बताया कि भूकंप के ये झटके पूरे देश में आसपास के द्वीपों पर महसूस किए गए हैं। ये 1999 के बाद देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। उन्होंने अगले कुछ दिनों में भूकंप के और झटके आने की आशंका जताई है।

Created On :   3 April 2024 4:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story