ईरान-अमेरिका तनाव: तेहरान ने परमाणु बातचीत के बीच फिर दोहराया अपना रुख, कहा यूरेनियम संवर्धन नहीं छोड़ेगे

तेहरान ने परमाणु बातचीत के बीच फिर दोहराया अपना रुख, कहा यूरेनियम संवर्धन नहीं छोड़ेगे
सैन्य ताकत के आगे ईरान ने यूएस के सामने झुकने से किया इनकार

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ताकत के आगे झुकने से साफ इनकार कर दिया है। तेहरान का ये कड़ा रुख ईरान और अमेरिका के साथ शुरू हुई परमाणु बातचीत के बीच फिर रिपीट किया गया है। ईरानी शासन का अमेरिका के ट्रंप प्रशासन को साफ कहना है तेहरान किसी भी स्थिति में यूरेनियम एनरिचमेंट करना नहीं छोड़ेगा।

ईरान -अमेरिका के बीच नए दौर की बातचीत जल्द शुरु हो सकती है। ईरान का ये भी कहना है भरोसा फिर से बनाने में समय लगेगा। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने दोनों देशों के बीच हुई बैठक को अच्छी शुरुआत बताते हुए कहा तेहरान अपने यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेगा। साथ ही ईरान अपने यूरेनियम को ट्रांसफर भी नहीं करेगा। ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम पर रोक नहीं लगा सकता। ईरानी मंत्री ने साफ तौर पर कहा वो पहले युद्ध शुरू नहीं करेगा, लेकिन अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से जवाब देगा।

ईरान वैश्विक समुदाय को भरोसा दिलाने वाले और उसकी संवर्धन गतिविधियों को बचाने वाले समझौते के लिए तैयार है। ईरान का कहना है कि बातचीत से ही न्यूक्लियर विवाद को सुलझाया जा सकता है। आपको बता दें अमेरिका और ईरान के बीच मस्कट में हुई बातचीत पर सहमति नहीं बन सकी। अमेरिका ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कर रहा है। जबकि ईरान का कहना है यह एक रक्षात्मक मुद्दा है, जिस पर कभी बातचीत नहीं हो सकती।

Created On :  

Tags

Next Story