Thailand Cambodia Clash: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर भड़की हिंसा, ट्रंप के शांति समझौते को किया नजर अंदाज

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर भड़की हिंसा, ट्रंप के शांति समझौते को किया नजर अंदाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर कराने के लिए FIFA शांति पुरस्कार दिया गया। ट्रंप को पुरस्कार मिलने के महज 24 घंटे के भीतर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प देखने को मिली है। इस घटना के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए थाईलैंट ने कंबोडिया पर एयर-स्ट्राइक कर दी। जानकारी के मुताबिक इस लड़ाई में एक सैनिक के मारे जाने की खबर है और 4 घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से दोनों देशों के लोगों ने सीमावर्ती इलाकों से पलायन शुरू कर दिया है।

खबर है कि यह झड़प 8 दिसंबर की सुबह थाईलैंड ने कंबोडिया पर F-16 लड़ाकू विमानों से बमबारी की है। एक कैसिनो की बिल्डिंग पर यह हमला हुआ जिसे कंबोडियाई सैनिकों ने अपना अड्डा बना रखा था। अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हवाई हमले में कितने लोगों की मौत हुई है।

थाईलैंड ने क्या कहा?

थाईलैंड ने कंबोडिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह एयर-स्ट्राइक, उनके हमले के बाद की गई है। कंबोडिया ने बॉर्डर इलाकों में थाईलैंड आर्मी की चौकियों पर हमला किया है। थाईलैंड ने कहा कि कंबोडिया की सेना द्वारा बॉर्डर इलाके में उत्तेजक कार्रवाही का आरोप लगया है। कंबोडिया के ट्रैंक और रॉकेट लॉचर की मूवमेंट सीमावर्ती इलाकों में देखी गई है।

युद्धविराम समझौते को दोनों देशों ने किया नजर अंदाज

दोनों देशों ने एक दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन करने का आरोप लगया है। ट्रंप और मलेशिया की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम समझौता इसी साल अक्टूबर में हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच शांति समझौता हो गया है। लेकिन महज दो महीने बाद ही थाईलैंड और कंबोडिया ने समझौते को पूरी तरह नजर अंदाज कर एक दूसरे पर हमला किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति को शांति समझौता कराने का श्रेय दिया

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौता कराने का श्रेय पिछले हफ्ते अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी रिपोर्ट में ट्रंप को दिया गया था। ट्रंप को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। आपको बता दें, जुलाई के महीने से थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव चल रहा है। एक दूसरे ने उस दौरान दोनों पर हवाई हमले किए थे, उस समय लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। लाखों लोगों को बड़ी संख्या में बॉर्डर इलाका खाली करना पड़ा था।

किस वजह से सीम पर झड़प होती है?

थाईलैंड और कंबोडिया के सीमा विवाद की मुख्य वजह एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। इसी के चलते आसियान से जुड़े ये दोनों देश एक दूसरे से झड़प करते रहते हैं। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर प्रिहा-विहार नाम का एक बड़ा मंदिर है। मंदिर विवाद के चलते थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिक, पेट्रोलिंग के वक्त यहां भिड़ जाते हैं।

Created On :   8 Dec 2025 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story