बड़ा हादसा: नहीं थम रहा चीन में आग लगने का सिलसिला, अब इमरात में आग लगने से हुई 15 लोगों की मौत, कई घायल

नहीं थम रहा चीन में आग लगने का सिलसिला, अब इमरात में आग लगने से हुई 15 लोगों की मौत, कई घायल
  • चीन में आग लगने का सिलसिला जारी
  • शहर के मेयर ने व्यक्त की संवेदना
  • घायलों का इलाज जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहां की प्रशासन व्यवस्था भी आए दिन आग लगने को लेकर परेशान हो रही है। इस बीच पूर्वी चीन के एक गगनचुंबी इमारत में आग लगने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई। यह आग शुक्रवार को इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इमरात में आग लगने के पीछे की बड़ी वजह इलेक्ट्रिक बाइक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बाइक में पहले शॉर्ट सर्किट हुई। इसके बाद इमरात आग की चपेट में आ गया।

यह इमारत चीन के नानजिंग शहर के युहुताई जिले में स्थित है। नानजिंग शहर की कुल आबादी लगभग 8 मिलियन है। आग लगने के बाद यहां आपातकालीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और सुबह 6 बजे तक आग पर काबू पाया गया।

मेयर ने व्यक्त की संवेदना

आग लगने के बाद चीन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6 बजे तक हमने आग पर काबू पा लिया था। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक खोज व बचाव का अभियान भी पूरा कर लिया गया था। इस हादसे में 44 लोग घायल भी हुए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पूरी घटना पर शहर के मेयर चेन झिचांग ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

आग की घटनाएं बन चुकी हैं आम

चीन में खराब व्यवस्था के कारण आग की दुर्घटनाएं आम बन चुकी हैं। अधिकारियों की लापरवाही से ऐसी घटनाएं चीन में अक्सर सामने आ रही हैं। एक महीने पहले ही चीन के शिन्यू शहर के एक स्टोर में आग लगने से लगभग 15 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में यह सामने आया था कि यह आग दुकान के बेसमेंट में श्रमिकों द्वारा आग के अवैध उपयोग से लगी थी।

आग में जल गए 13 स्कूली बच्चे

कुछ समय पहले मध्य चीन के हेनान प्रांत में आग लगने से 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। यह बच्चे देर शाम छात्रावास में सो रहे थे। जांच में यह सामने आया कि आग एक हीटींग डिवाइस के कारण लगी थी। इसके साथ ही नवंबर महीने में आग लगने से 26 लोग मारे गए थे। यह आग चीन के शांक्सी प्रांत के कोयला कंपनी के कार्यालय में लगी थी।

Created On :   24 Feb 2024 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story