इजराइल-हमास जंग: नेतन्याहू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों इजराइली नागरिक, हमास की कैद से इजराइली बंधकों को छुड़ाने और देश में जल्द चुनाव कराने की मांग की

नेतन्याहू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों इजराइली नागरिक, हमास की कैद से इजराइली बंधकों को छुड़ाने और देश में जल्द चुनाव कराने की मांग की
  • इजरायल में नेतन्याहू का भारी विरोध
  • विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
  • इस्तीफे की उठी मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुए 6 महीने पूरे हो गए हैं। बीते साल 7 अक्टूबर से दोनों देशों के बीच जंग की शुरूआत हुई थी। इस बीच इजराइली नागरिकों में देश की नेतन्याहू सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को राजधानी तेल अवीव के साथ देश के अन्य स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में करीब 40 से 50 हजार लोग शामिल हुए। वहीं प्रदर्शनकारियों के मुताबिक ये आंकड़ा एक लाख के पार था। नेतन्याहू के इस्तीफे और देश में जल्द चुनाव कराये जाने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हमास की कैद से इजराइली बंधकों को छुड़ाने की मांग की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश के सुरक्षा मंत्री बेन गवीर को आतंकवादी बताया। प्रदर्शन के बीच लोगों और पुलिस में गंभीर झड़प भी हुई। वहीं एक अज्ञात कार ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ पर गाड़ी चला दी। जिसमें करीब 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। अलजजीरा की खबर के मुताबिक, जंग की शुरूआत से लेकर अब तक देश में हर शनिवार को ऐसे प्रदर्शन हो रहे हैं। दरअसल, बीते 6 महीने में इजराइली सेना ने गाजा के राफा को छोड़कर लगभग सारे इलाके पर कब्जा कर लिया है। वहीं अब भी कई इजराइली नागरिक हमास की कैद में हैं।

गाजा में इजराइली नागरिक की मौत

शनिवार को इजराइल की सेना ने बयान जारी कर बताया कि फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद ने जनवरी में एलाद काट्जिर नाम के एक इजराइली बंधक मार डाला था। इसके करीब दो महीने बाद बीते शुक्रवार को उसका शव बरामद हुआ। सेना के इस बयान के बाद देश के कैसरिया शहर में स्थित पीएम नेतन्याहू के निजी आवास लोगों ने बाहर भी रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर थे, जिनमें लिखा हुआ था, 'एलाद हमें माफ कर दो'। इस प्रदर्शन में उन लोगों ने भी हिस्सा लिया था जिनके परिवार के सदस्यों को हमास ने बंधक बना लिया है। रैली में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को 253 लोगों को बंधक बनाया था। इनमें से करीब 130 इजराइली नागरिक अब भी हमास की कैद में हैं।"

Created On :   7 April 2024 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story