तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी!: 'हमारे पास भी परमाणु हथियार हैं...' जानें राष्ट्र संबोधन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों कहा ऐसा

हमारे पास भी परमाणु हथियार हैं... जानें राष्ट्र संबोधन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों कहा ऐसा
  • यूरोपीय देशों को पुतिन ने किया आगाह
  • राष्ट्र संबोधन के दौरान पुतिन ने परमाणु बम युद्ध के दिए संकेत
  • अमेरिका और यूरोपीय देश डरे!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दो सालों से रूस और यूक्रेन जंग जारी है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पश्चिमी देशों पर सख्त रूख अख्तियार किया है। उन्होंने पश्चिमी देशों को साफ कहा है कि उनकी एक गलती पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकती है।

पुतिन ने नाटो में शामिल देशों को अगाह करते हुए कहा कि अगर उन लोगों ने यूक्रेन जंग में अपनी सेना भेजी तो दुनिया भर में परमाणु युद्ध की आग भड़क सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस जवाबी हमले से पीछे नहीं हटेगा। ये सारी बातें पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र संबोधन के दौरान कहीं। अब पुतिन के इस संबोधन को यूरोप और अमेरिका एक बड़े खतरे के तौर पर देख रहे हैं।

हाल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी देशों के सैनिकों की तैनाती से इनकार नहीं किया सकता। पुतिन का यह बयान फ्रांस के राष्ट्रपति को आगाह करने के लिए भी था। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि जो भी देश यूक्रेन जंग में अपने सैनिकों को उतारेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतना पडे़गा। पुतिन ने यह भी कहा कि पश्चिमी देश, यूरोप में नाटो के सहयोगियों पर हमला करने का आरोप लगाकर रूस पर हमला कर सकता है।

पुतिन ने किया परमाणु बम का जिक्र

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी को यह बात याद रखना चाहिए कि रूस के पास भी ऐसे परमाणु हथियार हैं, जो उनके क्षेत्रों को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन जंग को लेकर जिस तरह के सुझाव दे रहे हैं। उससे पूरी दुनिया में डर का माहौल बन गया है। यूरोपीय देश से ही वास्तविक में परमाणु बम का खतरा है। अगर ऐसा हुआ तो हमारी सभ्यता का विनाश होगा।

राष्ट्र को संबोधन करने के दौरान पुतिन ने रूसी सैनिकों की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। रूस में 15 से 17 मार्च के बीच राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। इसमें पुतिन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

गौरतलब है कि, रूस की सेना लगातार पूर्वी और दक्षिणीपूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रही है। इस दौरान रूस के सैनिकों को यूक्रेन के शहरों और गांवों को संघर्ष करना पड़ रहा है। यूक्रेन ने बीते दो सप्ताह में रूस की सेना को आगे बढ़ता देख उसने 11 रूसी युद्ध विमान को मार गिराया है।

Created On :   1 March 2024 2:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story