रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस की अदालत से यूक्रेनी जासूस को मिली सजा, मिसाइल एस-300 की अवैध खरीदी का लगा आरोप

रूस की अदालत से यूक्रेनी जासूस को मिली सजा, मिसाइल एस-300 की अवैध खरीदी का लगा आरोप

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दो साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस की अदालत ने यूक्रेनी जासूस को 12 साल की सजा सुनाई है। रूस की अदालत ने यूक्रेनी जासूस को गुप्त मिसाइलों की खरीदी पर दोषी पाया है। जिसके चलते उसे 12 साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने अपने दोष कबूले है या फिर नहीं। रूसी समाचार एजेंसियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी है।

    रूसी समाचार एजेंसी ने बताया कि दक्षिणी रूस की एक अदालत से यूक्रेन के लिए गुप्त मिसाइल घटकों से मिसाइल खरीद की कोशिश करने वाले आरोपी को सजा मिली है। अदालत ने यूक्रेनी जासूस को साढ़े ग्यारह साल की सजा सुनाई है। एजेंसियों ने रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा का हवाला देते हुए कहा कि उसका नाम 57 वर्षीय सर्गेई क्रिवित्स्की के रूप में बताया है। रूस की एफएसबी ने बताया कि उसने अपना जुर्म नहीं कबुला है।

    एफएसबी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन में तस्करी के लिए रूस की एस-300 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को गुप्त घटकों से खरीदने की कोशिश की थी। एफएसबी के मुताबिक, क्रिविट्स्की यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर का रहने वाला था। इधर, मॉस्को ने दावा किया है कि मेलिटोपोल शहर रूस का है। हालांकि, अभी कीव और पश्चिमी देश मेलिटोपोल शहर को रूस का शहर नहीं मानते हैं।

    Created On :   28 Feb 2024 2:56 PM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story