रूस-यूक्रेन युद्ध: यूरोपीय यूनियन मीटिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने लिया बड़ा फैसला, यूक्रेन को होगा फायदा, रूस की युद्ध में पकड़ होगी कमजोर

यूरोपीय यूनियन मीटिंग में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने लिया बड़ा फैसला, यूक्रेन को होगा फायदा, रूस की युद्ध में पकड़ होगी कमजोर
  • रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर यूरोपीय नेता ले सकते हैं बड़ा फैसला
  • रूस पर लगाम लगाना जरूरी- मैक्रों
  • यूक्रेन को यूरोपीय देशों से मिलेगी आर्थिक मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध बीते दो सालों से जारी है। इस बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में 20 यूरोपीय नेता 'यूरोपीय यूनियन की मीटिंग' में शामिल हुए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन में अपने सैनिकों को तैनात करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में यूक्रेन को बचाने के लिए वे अपने सैनिकों को युद्ध में उतार सकते हैं। हालांकि, मैक्रों ने यह भी कहा कि अभी यूक्रेन में सैनिकों को उतारने की कोई सहमति नहीं बन पाई है। लेकिन वह रूस की आक्रामकता को देखते हुए बड़ा कदम उठा सकते हैं।

बैठक के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में रूस के कब्जे वाले क्षेत्र पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो रूस यूक्रेन को अपने कब्जे में कर लेगा। जिसके बाद रूस को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

रूस पर लगाम लगाना जरूरी- मैक्रों

मैक्रों ने कहा कि रूस लगातार यूक्रेन को पूरी तरह से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। रूस की सेना लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर अपना प्रभाव जमा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि रूस की नजर केवल यूक्रेन पर कब्जा करने की नहीं है बल्कि, इसके बाद रूस दूसरों देशों को भी अपना निशाना बनाएगा।

यूरोपीय नेताओं को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि रूस दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। साथ ही, वह एक बड़े खतरे को भी न्योता दे रहा है। बता दें कि, इस बैठक में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, यूके के विदेश सचिव लॉर्ड कैमरन, पोलिश प्रोसिडेंट डच प्राइम मिनिस्टर शामिल थे। अमेरिका और कनाडा के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल हुए।

यूक्रेन को यूरोपीय देशों से मिलेगी मदद

इस बैठक में फैसला लिया गया है कि पांच ऐसे क्षेत्रों को निर्धारण किया गया है जहां तत्काल एक्शन लेने की जरूरत है। इसमें यूक्रेन को सैन्य सहायता देने के अलावा साइबर डिफेंस, कोलैबोरेटिव प्रोडक्शन ऑफ मिलिट्री हार्डवेयर, सीमाई इलाकों की रक्षा शामिल हैं। मैक्रों ने कहा कि अमेरिका को जल्द इस मसले पर फैसला लेना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि यूक्रेन की फंडिंग और गोला-बारूद की सप्लाई को बढ़ा देना चाहिए। ताकि, युद्ध में यूक्रेन अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखे।

Created On :   27 Feb 2024 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story