पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के घर बुर्के में क्या कर रहा था अजनबी शख्स? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के घर बुर्के में क्या कर रहा था अजनबी शख्स? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
  • घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
  • शख्स को इमरान खान के घर जमान पार्क से पकड़ा गया है।

डिजिटल डेस्क,इस्लामाबाद। पाकिस्तान अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। यहां से आए दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं जिसको लेकर दुनिया भर में उसका मजाक बनाया जाता है। हाल ही में एक और घटना सामने आई है जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बुर्का पहने दिखाई दे रहा है। बुर्का में शख्स पूरी तरह से एक महिला की वेशभूषा में दिखाई दे रहा है। लेकिन पुलिस ने जब बुर्का हटाया तो हैरान रह गई। शख्स को कथित तौर पर इमरान खान के लाहौर स्थित जनाम पार्क से पकड़ा गया है। घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के वीडियो को पाकिस्तानी महिला पत्रकार आजू काजमी ने शेयर किया है। जिसके बाद से ही वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है वहीं मजेदार कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए लिखा ये 72 में से 71वीं हूर है।

बता दें घटना की पुष्टि खुद पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने कमेंट करते हुए किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा कि इसशख्स को इमरान खान के घर जमान पार्क से पकड़ा गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमरान खान के घर पकड़ा गया बुर्के वाला शख्स वहां पर क्या कर रहा था।


वीडियो वायरल

पाकिस्तानी पत्रकार ने जब इस घटना के वीडियो को शेयर किया तभी से ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो को 2 दिन बाद तक ही 1 लाख 65 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

Created On :   19 Jun 2023 1:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story