रूस-यूक्रेन में तेज होगी जंग? राष्ट्रपति पुतिन ने बेलारूस में भेजे परमाणु बम, दुनिया पर मंडराया खतरा!

रूस-यूक्रेन में तेज होगी जंग? राष्ट्रपति पुतिन ने बेलारूस में भेजे परमाणु बम, दुनिया पर मंडराया खतरा!
  • रूस की वजह से दुनिया पर परमाणु बम का खतरा!
  • राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु बम का पहला खेप बेलारूस भेजा

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है। दोनों देश पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों देशों में काफी जानमाल की हानि हुई है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा कदम उठाया है। बीते दिन यानी 16 जून को पुतिन ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि, यूक्रेन से जंग के बीच रूस के खिलाफ कई देश हैं। जिनमें अमेरिका और उसके कई सहयोगी देश शामिल हैं। जिसको देखते हुए रूस ने बड़ा फैसला लिया है। पुतिन ने कहा कि, हमारा पहला परमाणु हथियार बेलारूस पहुंच गया है, जो यूक्रेन से अपनी सीमा साझा करता है। पुतिन के इस कदम के बाद अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं परमाणु बम के चपेट में पूरी दुनिया तो नहीं आने वाली है।

आपको बता दें कि, इसी साल के मार्च महीने में पुतिन ने बेलारूस में परमाणु हथियार को तैनात करने का एलान किया था। जिसके तीन महीने बाद ही रूसी राष्ट्रपति ने ऐसा कर दिखाया है। मार्च महीने के 25 तारीख को व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि, जल्द ही रूस एक बड़ा फैसला करने वाला है जो देशहित में होगा। अपनी सीमा और लोगों की सुरक्षा करने के लिए रूस वो हर कदम उठाएगा जिसमें वो समर्थ है। वहीं पुतिन द्वारा जो घोषणा की गई थी बेलारूस में परमाणु बम भेजने की, उसकी पहली खेप पूरी हो चुकी है। पुतिन ने बेलारूस में अपना परमाणु बम का पहला खेप पहुंचा दिया है।

ये महज पहला खेप है- राष्ट्रपति पुतिन

बेलारूस में परमाणु बम रखे जाने पर 16 जून को राष्ट्रपति पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशल इकोनॉमिक फोरम में कहा "पहला परमाणु हथियार बेलारूस के क्षेत्र में पहुंचाया गया है, लेकिन केवल पहला।" उन्होंने आगे कहा, "यह पहला भाग है लेकिन गर्मियों के अंत तक या साल के अंत तक, हम परमाणु हथियारों में और इजाफा करेंगे।"

परमाणु बम के प्रयोग किए जाने पर क्या बोले पुतिन?

वहीं बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकशेंको ने बीते बुधवार को कहा था कि, उनके देश में रूस की ओर से पहले भी कई बार हथियार आ चुके हैं। बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन से एक कार्यक्रम के दौरान परमाणु बम के प्रयोग को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा था कि, रूस इसका उपयोग ऐसे नहीं करेगा लेकिन अगर लगा कि उसके अस्तिव पर बड़ा खतरा है तो इसके प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा लेकिन अभी ऐसी परिस्थिति नहीं आई है।

...तो दुनिया तबाह हो जाएगी?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन की सीमा पर स्थित बेलारूस में परमाणु बम रखना काफी आश्चर्यजनक माना जा रहा है। विदेश मामलों के जानकारों के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सबसे ज्यादा अमेरिका अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते रहा है। जिसकी वजह से कई आर्थिक पाबंदियां रूस पर लगाए हुए हैं। जिसके कारण से रूस को आर्थिक मोर्चे पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। अमेरिका ही नहीं रूस के यूक्रेन से जंग को लेकर पुतिन के खिलाफ कई देश हैं। जिसको देखते हुए पुतिन ने बेलारूस में परमाणु बम रखने की रणनीति बनाई है जिसमें वो सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि, तो क्या पुतिन के इस कदम से पूरी दुनिया में तबाही आने वाली है? जिसका जवाब शायद पुतिन ही जानते हैं।

Created On :   17 Jun 2023 4:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story