रूस-यूक्रेन युद्ध: 3 लाख यूक्रेनी सैनिकों की मौत? जेलेंस्की ने किया खारिज, बताया सही आकंड़ा

3 लाख यूक्रेनी सैनिकों की मौत? जेलेंस्की ने किया खारिज, बताया सही आकंड़ा
  • रूस ने दावा किया कि यूक्रेन के तीन लाख सैनिक मारे जा चुके हैं
  • जेलेंस्की ने रूस के दावे को किया खारिज
  • 31 हजार सैनिकों की हुई मौत- जेलेंस्की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों देशों की ओर से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि युद्ध में अब तक यूक्रेन के तीन लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि युद्ध में अब तक 31 हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है।

पुतिन समूह का आकंड़ा झूठ- जेलेंस्की

यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। पुतिन समूह का 3 लाख या फिर डेढ़ लाख मौत का आंकड़ा झूठ है। हालांकि, युद्ध में मारे गए एक भी सैनिक हमारे लिए क्षति के तौर पर है।

युद्ध को दो साल पूरे

24 फरवरी को रूस और यूक्रेन युद्ध के 2 साल पूरे हो गए। युद्ध से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। कई शहर तबाह हुए हैं। जिसके चलते लाखों लोगों को बेघर होना पड़ा है। यूक्रेन में एक बड़ी जनसंख्या मुखमरी की चेपट में है। युद्धविराम की तमाम कोशिशें जारी है। लेकिन युद्ध रूकने का नाम नहीं रहा है।

इधर, पश्चिमी देश लगातार रूस पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर 500 नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिसका असर भी रूस पर नहीं दिखाई दे रहा है। मास्को अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है। लगातार रूसी सेना यूक्रेन के शहरों को तबाह करते जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पुतिन जल्द युद्ध को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Created On :   25 Feb 2024 7:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story