Washington Shooting: अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने लगाए 'FREE PALESTINE' के नारे

अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, हमलावर ने लगाए FREE PALESTINE के नारे
  • अमेरिका के वॉशिंगटन में गोलीबारी
  • इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या
  • हमलावर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात 2 इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। रात को ज्यूइश म्यूजियम (यहूदी संग्रहालय) के बाहर भीषण गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में इजराय के नागरिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसने 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाए।

सोची समझी साजिश?

खबरों के मुताबिक, यह हत्या सोची समझी साजिश के तरह की गई हो। इस मामले में FBI (Federal Bureau of Investigation) भी शामिल हो गई है।

2 इजरायली दूतावास कर्मचारियों की हत्या

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की मंत्री क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज रात वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के पास 2 इजरायली दूतावास कर्मचारियों की बेवजह हत्या कर दी गई। हम सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं और साझा करने के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। कृपया पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें।

FBI डायरेक्टर ने कहा कहा?

एफबीआई (FBI) डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि मेरी टीम और मुझे आज रात डाउनटाउन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर और हमारे वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। जबकि हम MPD के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ज्यादा जानकारी जुटा रहे हैं। कृपया पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें। हम जैसे-जैसे सक्षम होंगे, जनता को अपडेट करते रहेंगे।

कड़ी कार्रवाई की मांग

अमेरिका में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन, डी.सी. में यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के बाहर हुई घातक गोलीबारी यहूदी-विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य है। यहूदी समुदाय को नुकसान पहुंचाना एक रेड लाइन को पार करना है। हमें भरोसा है कि अमेरिकी अधिकारी इस हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। इजराइल दुनिया भर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की रक्षा के लिए काम करना जारी रखेगा।

Created On :   22 May 2025 9:26 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story